Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी/कन्हवारा। जिले में आस्था के प्रतीकों को भी माफिया नहीं बख्श रहे। : कन्हवारा के प्राचीन शिव मंदिर को माफिया कर रहे तार-तार, रात में लेबर दिन में चुप्पी!

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Jul 25, 2026

कटनी/कन्हवारा। जिले में आस्था के प्रतीकों को भी माफिया नहीं बख्श रहे। कटनी जिले के कन्हवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर और उसके तालाब के पीछे रात के अंधेरे में आयरन ओर यानी काले पत्थर का अवैध उत्खन और कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।

मशीन नहीं, लेबर से हो रहा खेल

मिले वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के पीछे पहाड़ी को बुरी तरह खोद दिया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यहां मशीनों से नहीं बल्कि लेबर लगाकर रात में उत्खन किया जा रहा है ताकि किसी को भनक न लगे। एक अन्य फोटो में काले-लाल पत्थरों का ढेर भी साफ दिख रहा है।

ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन चुप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें की गईं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

ग्रामीणों ने कहा "शासन-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। शिकायत करते-करते हम हताश हो गए। कार्यवाही शून्य है। अब लग रहा है भगवान शिव ही अपने दरबार की रक्षा करेंगे।"

जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार क्या बोले?

इस मामले में ग्राम पंचायत सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं लगा। वहीं ग्राम पंचायत सचिव नरेश पटेल का कहना है कि "मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है, दिखवाता हूं।"

मंदिर के मुख्य पुजारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही उनका पक्ष आएगा उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

आस्था के साथ पर्यावरण को भी नुकसान

प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र धार्मिक आस्था का केंद्र है। अवैध उत्खन से न सिर्फ मंदिर की सुरक्षा को खतरा है बल्कि तालाब और आसपास का पर्यावरण भी तबाह हो रहा है।

मांग ग्रामीणों ने कलेक्टर और खनिज विभाग से मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

Tags :

katni news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन