Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

जरवाही। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर जरवाही में सुहागिन महिलाओं ने : जरवाही। सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा, अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 15, 2026

सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा, अखंड सौभाग्य का मांगा वरदान

जरवाही। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर जरवाही में सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

महिलाओं ने पीपल वृक्ष के चारों ओर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से फेरे लगाकर पूजा की तथा सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए और भगवान से सौभाग्यवती बने रहने का आशीर्वाद मांगा।

गांव के मंदिर एवं पूजा स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। धार्मिक वातावरण में भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ के बीच सोमवती अमावस्या का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर पीपल वृक्ष की पूजा और परिक्रमा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

जरवाही में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अखंड सौभाग्य और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन