Sat 26 Sep 2026

ब्रेकिंग

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

चौरई : चांद के पास भीषण हादसाः अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती की हुई मौत-युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद छिंदवाड़ा

शुभम शर्मा

Wed, Jan 14, 2026

छिंदवाड़ा के चांद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाड़ीबाड़ा में रात लगभग 8 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई वही एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार चौरई के नवेगांव निवासी मृतक युवती और एक युवक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 28 ZJ 9554 से शंकरवन मेला घूमने गए थे, जहां से लौटते वक्त ग्राम बाड़ीबाड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में स्थल पर ही युवती की मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद सरकारी डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित किया एवं युवक को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया । डॉक्टरों एवं अस्पताल के स्टाफ द्वारा तुरंत उपचार देने से समाचार लिखे जाने तक युवक की स्थिति में काफी सुधार है । वहीं पुलिस घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन