Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी-परिक्षेत्र रीठी के अंतर्गत ग्राम बख्लेहटा में : कटनी | वन विभाग की टीम ने कुएं में गिरी एक जंगली बिल्ली (जंगल कैट) का सफल रेस्क्यू किया।

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jun 19, 2026

कुएं में गिरी 'जंगल कैट' का वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, प्राकृतिक आवास में छोड़ा

कटनी | परिक्षेत्र रीठी के अंतर्गत ग्राम बख्लेहटा में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुएं में गिरी एक जंगली बिल्ली (जंगल कैट) का सफल रेस्क्यू किया। सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वन्यजीव को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम बख्लेहटा में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित एक कुएं में स्थानीय लोगों ने एक जंगली बिल्ली को गिरे हुए देखा। कुएं में पानी होने के कारण बेजुबान की जान पर बन आई थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच गई।

सावधानी से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

जंगली बिल्ली के हिंसक होने की आशंका और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने पूरी सावधानी बरती। रेस्क्यू गियर की मदद से बिल्ली को बिना किसी चोट के सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद, स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे पास के ही वन क्षेत्र (प्राकृतिक आवास) में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन