Wed, 25 Nov 2026 | 02:44:22 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल : कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

5 months ago 709 views
कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक

कटनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रातभर परेशान होते रहे नागरिक
कटनी में बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल रातभर परेशान होते रहे नागरिक लगभग हफ्ते भर से परेशान है

कटनी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कटनी शहर में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली बंद रहने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। शिवाजी नगर, शिवनगर, बालाजी नगर, कलवारा मोड़ सहित कई वार्डों के नागरिक पूरी रात बिजली समस्या से जूझते रहे।

स्थिति इतनी खराब रही कि छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग देर रात तक बिजली कार्यालय के बाहर खड़े होकर सप्लाई बहाल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर बिजली कार्यालय पहुंचे थे। कई क्षेत्रों में एक फेस बंद हो गया था, जबकि कुछ इलाकों में पूरी सप्लाई ठप रही। नागरिकों का आरोप है कि लगातार फोन लगाने के बावजूद हर बार केवल यही जवाब मिलता रहा कि “10 मिनट में बन रही है”, “टीम पहुंच रही है”, “काम चालू है”, लेकिन वास्तविक स्थिति जस की तस बनी रही।

लोगों का कहना है कि रातभर इंतजार के बाद भी समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ। कई नागरिक घंटों तक बिजली कार्यालय के बाहर बैठे रहे, लेकिन शिकायत सुनने या सही जानकारी देने के लिए कोई कर्मचारी सामने नहीं आया। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और असंतोष लगातार बढ़ता गया।

शिवनगर, रामनगर और बालाजी नगर के रहवासियों का कहना है कि पिछले लगभग एक सप्ताह से दिन में तो जैसे-तैसे समय कट जाता है, लेकिन रात में घंटों बिजली गुल रहने से हालात बेहद खराब हो रहे हैं। बढ़ती गर्मी में लगातार बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है।

नागरिकों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1479
पेज 137 / 247
विज्ञापन
Advertisement