Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी।पेयजल संकट से जूझ रहे लगभग 20 से 25 परिवारों को बड़ी राहत : जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Tue, Jun 9, 2026

कटनी। ग्राम पंचायत मझगवां फाटक के आदिवासी मोहल्ले में लंबे समय से व्याप्त पेयजल संकट से जूझ रहे लगभग 20 से 25 परिवारों को बड़ी राहत मिल गई है। वर्षों से पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने जनहित में त्वरित और प्रभावी पहल कर क्षेत्र में नए बोर खनन का कार्य पूर्ण कराया है। लगभग एक माह पूर्व क्षेत्र में पेयजल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री विश्वकर्मा ने अपने प्रतिनिधि को मझगवां फाटक भेजा था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को सुना तथा वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर पूरी जानकारी उन तक पहुंचाई। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही श्री विश्वकर्मा ने इसे केवल एक शिकायत के रूप में नहीं लिया, बल्कि जनसेवा के अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। उनके सतत प्रयासों और प्रभावी पहल के परिणामस्वरूप नए बोर की स्वीकृति प्राप्त हुई। स्थल निरीक्षण कराया गया तथा सफलतापूर्वक बोर खनन का कार्य पूर्ण हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि श्री विश्वकर्मा ने इस समस्या को प्राथमिकता न दी होती तो उन्हें अभी भी पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता। उनके प्रयासों से अब दर्जनों परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है और दैनिक जीवन की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हैं और बिना किसी भेदभाव के जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उनकी सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही उन्हें जनता के बीच एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बनाती है। मझगवां फाटक के समस्त ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए श्री विश्वकर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन