Tue, 24 Nov 2026 | 10:46:57 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पिण्डरई में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन : संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़,

हिमांशु

1 day ago 1,058 views
संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़,

पिण्डरई में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति की बही रसधार, गोस्वामी परिवार के आयोजन में प्रतिदिन पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

मध्य प्रदेश / कटनी / ढीमरखेड़ा। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पिण्डरई में गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में इन दिनों भक्तिमय माहौल बना हुआ है। 18 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। सोमवार को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के विवाह का मनमोहक प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा वाचन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग को भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भजन, कीर्तन और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए तथा कथा श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

Advertisement
Advertisement

वहीं, अमोल खोय आश्रम के संत भगत गिरी जी महाराज (बच्चू महाराज) के आगमन से धार्मिक आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। संत महाराज के आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने संत के दर्शन कर आशीर्वचन प्राप्त किए और स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस किया।

ग्राम पिण्डरई में आयोजित इस भागवत कथा के चलते पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। गोस्वामी परिवार एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन 24 नवंबर को होगा। आयोजक परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

MPnewslive

कटनी जिला पत्रकार हिमांशु

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1544
पेज 27 / 258
विज्ञापन
Advertisement