Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: PM Modi के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में चलाया जायेग कोरोना टीकाकरण महाअभियान

admin

Wed, Sep 8, 2021
PM Modi के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में चलाया जायेग कोरोना टीकाकरण महाअभियान

PM Modi के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण महाअभियान चलाया जायेग आपको जानकारी के लिए बताते चलें की मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक 4 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। इससे कोरोना टीका लगने के अभियान में और तेजी आने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि प्रदेशवासियों के अनुशासन और जज्बे से चार करोड़ से अधिक पात्र नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

एक अधिकारी ने मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए मंगलवार को जानकारी दी की, 'प्रदेश में अब तक 4,00,78,730 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाई जा चुकी है।' इसके अलावा 90,73,953 लोग ऐसे है जिन्हें टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। चौहान ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा और इस दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। इस महाअभियान के माध्यम से हम सितंबर माह के अंत तक शत-प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की प्रथम खुराक लगाने का प्रयास करेंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश समेत तीन राज्य पहले ही सभी वयस्कों को पहला टीका लगाने का लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, यूपी, राजस्थान समेत कई बड़े राज्यों में भी तेजी से टीकाकरण का अभियान चल रहा है। बता दें कि देश में अब तक 69 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। सोमवार को भी देश में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी। बीते 11 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है।

यह भी पढ़ें

एमपी पुलिस: बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची दो जिलों की पुलिस आपस में ही उलझी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन