Wed, 25 Nov 2026 | 08:13:12 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! गढ़फुलझर में मुख्य चौक से कंपोजिट शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरने का आह्वान CRPF की ताकत में बड़ा इजाफा! भारत को मिला पहला स्वदेशी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ आर्मर्ड ट्रूप ट्रांसपोर्टर पहाड़ों के बीच बसा डुवाल गांव आज भी सड़क से महरूम, मरीजों को कांवर में ढोने की मजबूरी अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बाबा महाकाल मानव समाज का संरक्षण कर उत्साह बढ़ाते हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

admin

2 years ago 115 views
बाबा महाकाल मानव समाज का संरक्षण कर उत्साह बढ़ाते हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में बाबा महाकाल की आखिरी राजसी सवारी के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि यह मात्र सवारी न होकर बाबा महाकाल का जनता के साथ सीधा सरोकार है। भगवान दर्शन देते हुए अपनी लौकिक दुनिया को अपनी निगाह से देखना चाहते हैं। मनुष्य भी इस अवसर की प्रतिक्षा करते हैं। कालों के काल महाकाल इस दुनिया में सदैव हमारा उत्साह बढ़ाते हैं। सभी का संरक्षण करते हैं। जीवन की ललक जगाते हैं। महाकाल की छबि देवों के देव के रूप में है। बाबा महाकाल एक विलक्षण देव हैं। गरीब से गरीब आदमी के जीवन में वे आशा, अपेक्षा और उत्साह का रंग घोलते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवारी में शामिल हुए नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की सवारी की विशेषता है कि पूरे सावन में आयोजन होते हैं। पूर्णिमा से पूर्णिमा तक सभी सावन और भादो मास में दो सवारी अमावस्या से अमावस्या तक निकलती है। इस तरह उत्तर भारत और दक्षिण भारत की परम्पराओं के साथ पूर्व और पश्चिम सभी दिशाओं को शामिल करते हुए बाबा कृपा बरसाते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में अनेक आकर्षण जोड़े गए, जिससे सभी को आनंद आया। प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के प्रतिनिधि और श्रद्धालुजन भी अपनी लोक कलाओं के प्रदर्शन के साथ सवारियों में शामिल हुए। हमारे लिए बाबा महाकाल समग्र रूप से पूरे प्रदेश के लिए विशेषकर बड़ा देव के नाते से जनजातीय क्षेत्र में भी अत्यंत श्रद्धा से जाने जाते हैं। जनजातीय संस्कृति से अन्य लोग भी परिचित हों, इसलिए उन्हें सवारी में शामिल किया गया। सवारी में पहली बार पुलिस बैंड की आकर्षक प्रस्तुति भी शामिल की गई। साथ ही अन्य विभागों की सहभागिता भी रही। इस वर्ष आखिरी सवारी में पुष्प-वर्षा की व्यवस्था की गई। इन सभी प्रयासों और नवाचारों से महाकाल की सवारी की आभा एवं गौरव में वृद्धि हुई है।

Advertisement
Advertisement

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1482
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement