Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

दशरमन में अपात्र : अतिथि शिक्षक की भर्ती का मामला

हिमांशु

Sat, Jul 4, 2026

दशरमन में अपात्र अतिथि शिक्षक की भर्ती का मामला

कटनी मध्य प्रदेश

कटनी जिले का शिक्षा विभाग मानो प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने में माहिर हो गया है उनके अधीनस्थ कर्मचारी शासन के मापदंडों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जनपद शिक्षण केंद्र ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरमन मैं अतिथि शिक्षक के मापदंड को दर किनार रखते हुए अतिथि शिक्षकों की भर्ती शाला प्रबंधन द्वारा की जाती है इस भर्ती की पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय की प्राचार्य की होती है किन कारणों से अपात्र बिना बी एड शिक्षक को शिक्षण कार्य में रखा गया जिसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका जिसके कारण अपात्र को जिम्मेदारी दी जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरमन में संस्कृत में लगातार पिछले वर्षों से बिना बी एड वाले अपात्र शिक्षक को शिक्षक बनाया जा रहा है यह खेल लगातार पिछले वर्षों से चला आ रहा है ऐसा नहीं है की कोई शिक्षक b.Ed वाला विषय संस्कृत के लिए यहां पर आता नहीं है आता तो है लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा सीट फुल होने की जानकारी देकर उन्हें वापस कर दिया जाता है जबकि नियम अनुसार बी एड वाला शिक्षक ही इन प्रकार की कक्षाओं में शिक्षक या अतिथि शिक्षक बन सकता है लेकिन स्कूल प्रशासन के मनमानी रवैया के कारण ऐसे शिक्षकों को नियुक्त किया गया जिन्होंने विद्यालय में बच्चों को पढ़ने के लिए किसी भी योग्यता नहीं रखते हैं बहरहाल शिक्षा विभाग को मामले को संज्ञान में लेते हुए इस प्रकार के अतिथि शिक्षक की नियुक्ति को निरस्त करना चाहिए और पात्र शिक्षकों को ही नियम मापदंड का ध्यान रखते हुए नियुक्त करना चाहिए ताकि योग्यता वाले शिक्षक बच्चों को पढ़ाएंगे तो शिक्षक का स्तर सुधरेगा प्रशासनिक मापदंड के अनुसार हायर सेकेंडरी में अतिथि शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्रता B Ed के साथ-साथ टेट की परीक्षा भी निकलना अनिवार्य होता है लेकिन इन नियमों को दरकिनार करते हुए नियुक्ति करना शासन प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाने जैसा है

यशवंत पटेल संकुल प्राचार्य

प्रशासनिक आदेश के मापदंड के अनुसार ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्तिया की जाएगी पता किया किया जाएगा बिना b.ed वाले किसकी नियुक्ति की जा रही है

Mpneswlive Katni

District Reporter

Himanshu.

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन