Tue 29 Sep 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बसों का संचालन नए बस स्टैंड से ही हो ,कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कलेक्टर को धन्यवाद पत्र सौंपा

admin

Wed, Jun 19, 2024

सागरI शासकीय कन्या महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राओं ने जनप्रतिनिधि अध्यक्ष मनीषा विनय मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टर दीपक आर्य को पुराने बस स्टैंड को स्थानांतरण करने पर धन्यवाद पत्र सौंपकर मांग की है कि नए बस स्टैंड से ही बसों का संचालन चालू रखा जाए। पुराने बस स्टैंड से किसी भी स्थिति में बसों का संचालन न किया जाए। शासकीय कन्या महाविद्यालय की जन भागीदारी अध्यक्ष मनीषा विनय मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर दीपक आर्य ने पुराने बस स्टैंड को हस्तांतरण कर महाविद्यालय की  13,000 छात्रों के साथ न्याय किया है और उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए हम सभी कलेक्टर आर्य का धन्यवाद ज्ञापन करने आए हैं। साथ में उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि बस संचालकों द्वारा पुराने बस स्टैंड से बस संचालन करने की मांग की जा रही है जो की पूर्णतः अनुचित एवं शहर हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज एवं शहर हित को देखते हुए बसों का संचालन नए बस स्टैंड से ही किया जाए। जन भागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा ने कहा कि विधायक शैलेंद्र जैन सहित हमारे जिले के सभी जनप्रतिनिधि सागर विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और इस कड़ी में नया बस स्टैंड सागर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन