Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

स्वरोजगार अवसरों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी कटनी में विहिप महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय : केंद्रीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन पर मंथन; दायित्व परिवर्तन के साथ न

मोहित संघी

Sun, Aug 9, 2026

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

कटनी में विहिप महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय बैठक संपन्न

केंद्रीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन पर मंथन; दायित्व परिवर्तन के साथ नई टीम को मिली जिम्मेदारी

कटनी, 9 अगस्त 2026।

विश्व हिन्दू परिषद महाकौशल प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक रविवार को कटनी में केंद्रीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। 8 और 9 अगस्त को आयोजित बैठक में महाकौशल प्रांत के विभिन्न जिलों से प्रांतीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय पारिख ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने परिवार व्यवस्था को मजबूत बनाने, संस्कारों के संरक्षण तथा पारिवारिक मूल्यों को समाज में सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

वहीं केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव ने सामाजिक समरसता विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता एवं समरसता को मजबूत करने तथा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

दायित्व परिवर्तन के साथ नई जिम्मेदारियों की घोषणा

प्रांतीय बैठक के दौरान संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व परिवर्तन किए गए तथा नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारियां प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

बैठक में स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की जन्मशती वर्ष के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के लिए आगामी योजनाओं को गति देने पर विचार-विमर्श किया।

नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

दो दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

बैठक का समापन आगामी कार्ययोजनाओं को गति देने एवं संगठन के कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

उपरोक्त जानकारी प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री अजय चौरसिया द्वारा दी गई।

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन