Fri, 27 Nov 2026 | 02:14:15 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग! बर्धमान में CPM-BJP समर्थकों के बीच जमकर बवाल, कुर्सियां चलीं, वरिष्ठ CPM नेता अमल हलदर घायल! ट्रेन के AC कोच में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, दीपक जलाने और शंख बजाने का वीडियो चर्चा में बीमार और बुजुर्ग गायों की देखभाल के लिए हर साल 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता अंतागढ़ में आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस कुपोषण के खिलाफ सरपंच की पहल, आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को बांटे मुनगा व अंडे शुभेंदु अधिकारी के आशीर्वाद से चल रही है ऋतब्रत की पार्टी? मंत्री का बड़ा दावा। मिलिंद परांडे के जबलपुर प्रवास के दौरान शैक्षणिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मितानिन दिवस पर कलगांव में सम्मान समारोह, सरपंच प्रमिला नाग ने श्रीफल भेंटकर जताया आभार 30 पेटी अवैध देशी शराब बिक्री प्रकरण में बांदे पुलिस ने दो फरार आरोपी गिरफ्तार किए रिसड़ा में विसर्जन के दौरान मां जगद्धात्री की प्रतिमा में लगी आग!
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौंडी मंडल के दशरमन में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी : कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

हिमांशु

1 month ago 383 views
कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सिलौंडी मंडल के दशरमन में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती, 'अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद

कटनी (मध्य प्रदेश)सिलौंडी।: जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत सिलौंडी मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर तिलक वंदन और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह गरिमामयी कार्यक्रम सिलौंडी मंडल के दशरमन में आयोजित किया गया, जो सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी और मंडल उपाध्यक्ष सीमा भारत शुक्ला की मुख्य मौजूदगी में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

कुशाग्र बुद्धि और देश सेवा के प्रति समर्पित था जीवन: मनीष सिंह बागरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने पंडित जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान में हुआ था। वे बचपन से ही अत्यंत मेधावी छात्र थे, जिन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने कानपुर के सनातन धर्म कॉलेज से बी.ए. और आगरा से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. की शिक्षा ग्रहण की।

आगे कहा कि पंडित जी बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे और वर्ष 1942 में वे संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बने। इसके बाद, वर्ष 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बनकर उन्होंने देश को एक नई राजनीतिक दिशा दी।

अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' ही विकास का सच्चा मार्ग: सीमा भारत शुक्ला

मंडल उपाध्यक्ष सीमा भारत शुक्ला ने अपने संबोधन में पंडित जी के बौद्धिक और पत्रकारिता जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी एक कुशल संगठनकर्ता होने के साथ-साथ उत्कृष्ट लेखक और निर्भीक पत्रकार भी थे। उन्होंने राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और स्वदेशी जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं का संपादन किया।

उनके वैचारिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि पंडित जी का सबसे बड़ा योगदान उनकी विचारधारा है, जिसे 'एकात्म मानववाद' (Integral Humanism) कहा जाता है। उनका स्पष्ट नारा था— "हर हाथ को काम, हर खेत को पानी"। उन्होंने 'अंत्योदय' का सिद्धांत दिया, जिसका अर्थ है कि समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उदय और विकास ही देश का सच्चा विकास है। आज की सरकारें भी इसी अंत्योदय के मार्ग पर आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस गरिमामयी जयंती कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

• करण यादव, प्रकाश राजभर, अनमोल शुक्ला, राजू गौतम, मयूर साहू

• छेदी यादव, सुशील पटेल, रामभद्र राज, दुर्जन राजभर, सूर्य देव राजभर

• ओमकार लोधी, राजकुमार राजभर, शिव शंकर राजभर, रति गर्मी, सुशील राजभर, और राजेंद्र राजभर शामिल थे।

सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

Mpnewslive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags # #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1488
पेज 1 / 248
विज्ञापन
Advertisement