Mon, 30 Nov 2026 | 02:00:13 AM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं मेदिनीपुर में धर्म प्रचार सभा को लेकर बवाल! धर्मांतरण के आरोपों पर स्थानीय लोगों का विरोध प्रीतम कका की स्मृति में बनेगी मूर्ति! पूर्व विधायक अनूप नाग को लेकर क्षेत्र में चर्चा थाने के अंदर फर्जी हलफनामे तैयार करने का आरोप! अभिषेक बनर्जी ने वीडियो जारी कर ऋतब्रत खेमे पर बोला बड़ा हमला 1 दिसंबर को अंतागढ़ आएंगे आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत, सामुदायिक भवन में होगा कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं इंटरव्यू की तैयारी के दिए टिप्स, 1 दिसंबर को कटनी कलेक्ट्रेट में जुटेंगे श्रमजीवी पत्रकार, कामता में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, अंतागढ़ के चहेते ‘प्रीतम कका’ भी नहीं रहे विपक्ष के नेता पद पर नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आसनसोल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़! पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ कुख्यात आरोपी प्रताप दास उर्फ प्यों रकबा कटौती से नाराज 90 गांवों के किसानों का तहसील घेराव, 21 क्विंटल खरीदी सहित कई मांगें उठाईं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : 2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, सागर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही प्रभावी

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

1 month ago 379 views
2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, सागर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही प्रभावी

2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, सागर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही प्रभावी

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी रात संभाली कमान, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस बल रहा मुस्तैद

सभी विसर्जन स्थलों पर पूर्व नियोजित सुरक्षा व्यवस्था, पूरी रात तैनात रहा पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन। जुलूसों के दौरान लगभग 50 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई, 7–8 स्थानों पर फ्रिस्किंग कर अवैध हथियार लेकर घूम रहे व्यक्तियों को पकड़ा। जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं।

Advertisement
Advertisement

सागर/ सगर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का आयोजन व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, सतत निगरानी एवं पुलिस के प्रभावी प्रबंधन के बीच शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। जिलेभर में 2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया। सुव्यवस्थित पुलिस प्रबंधन, अधिकारियों की सतर्कता तथा पुलिस बल की मुस्तैदी के परिणामस्वरूप पूरे जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।

आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सागर पुलिस द्वारा पहले से ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे। सभी विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी करते हुए पूरी रात पुलिस बल तैनात रखा गया तथा आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक संसाधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं। जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन स्थलों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे विसर्जन कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी पूरी रात विसर्जन समाप्त होने तक सुरक्षा व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करते रहे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

शहर में नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस बल पूरी रात सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने विसर्जन स्थलों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य संबंधित बलों के बीच बेहतर समन्वय से संपूर्ण जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।

जुलूस के दौरान लगभग 50 असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई

विसर्जन जुलूसों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अप्रिय घटना करने की आशंका वाले लगभग 50 असामाजिक तत्वों को समय रहते पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा संभावित विवादों एवं अवांछित गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

7–8 स्थानों पर सघन फ्रिस्किंग, अवैध हथियार लेकर घूम रहे व्यक्ति पकड़े गए

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सागर पुलिस द्वारा शहर में लगभग 7–8 स्थानों पर सघन फ्रिस्किंग (व्यक्तियों की तलाशी) की गई। गोलकुआ, सराफा, तिगड्डा, कोतवाली थाने के सामने एवं सूबेदार वार्ड सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध हथियार लेकर घूम रहे व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस सघन जांच का उद्देश्य जुलूसों के दौरान किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना तथा आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। संवेदनशील स्थानों पर जांच, सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए।

विभिन्न थानों में वैधानिक कार्रवाई एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती

विसर्जन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अन्य गतिविधियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। थाना स्तर पर की गई प्रमुख कार्रवाई निम्नानुसार है—

थाना कोतवाली

- आर्म्स एक्ट के तहत 06 कार्रवाई।

- आबकारी अधिनियम के तहत 01 कार्रवाई।

थाना मोतीनगर

- आर्म्स एक्ट के तहत 02 कार्रवाई।

- आबकारी अधिनियम के तहत 01 कार्रवाई।

- धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 58.5 लीटर अवैध शराब जब्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें जेल भेजा गया।

- धारा 151 के तहत 02 कार्रवाई।

थाना गोपालगंज

- मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत 03 कार्रवाई।

पूर्व नियोजित सुरक्षा व्यवस्था और सतत निगरानी से सफल रहा आयोजन

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सागर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरती गई। सभी विसर्जन स्थलों पर पूरी रात पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग, थाना प्रभारियों की सक्रियता, राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण तथा पुलिस बल की मुस्तैदी से जिलेभर में विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

2000 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न होना सागर पुलिस की सुनियोजित कार्ययोजना, बेहतर समन्वय, सतत निगरानी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। सागर पुलिस द्वारा त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों की सुचारु व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से दायित्वों का निर्वहन किया गया।

सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में शांति, सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। असामाजिक गतिविधियों एवं कानून का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1498
पेज 1 / 250
विज्ञापन
Advertisement