Mon 28 Sep 2026

ब्रेकिंग

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मिला प्रतिष्ठित सम्मान : मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Sep 28, 2026

महासमुंद/बसना

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक आज की जनधारा के 36वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित CHHATTISGARH NEXT YOUTH CONCLAVE में मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बसना के युवा पत्रकार शुकदेव वैष्णव को सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से प्रदान किया गया।

रायपुर के जी.ई. रोड स्थित बेबीलॉन कैपिटल होटल में रविवार को आयोजित समारोह में मीडिया, सामाजिक एवं युवा क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

समारोह के दौरान मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर वैष्णव ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है और वे आगे भी पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, गायक, गीतकार एवं रंगकर्मी पीयूष मिश्रा के साथ युवाओं का ओपन माइक और खुला संवाद रहा। युवाओं ने इस संवाद में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यह सम्मान दैनिक आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्रा के मार्गदर्शन में जनधारा 24x7 परिवार द्वारा प्रदान किया गया।

शुकदेव वैष्णव को मिले इस सम्मान पर बसना क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन