लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )
Ashok Leyland द्वारा विकसित इस अत्याधुनिक वाहन में एक साथ 28 जवानों के बैठने की क्षमता है। इस परियोजना के तहत कुल 124 आर्मर्ड वाहन तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से 109 वाहन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF और 15 वाहन सीमा सुरक्षा बल यानी BSF को दिए जाएंगे।
इस वाहन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बुलेटप्रूफ और ब्लास्टप्रूफ सुरक्षा है। इसके अलावा इसमें आधुनिक सर्विलांस कैमरे, 360 डिग्री घूमने वाला टरेट, रन-फ्लैट टायर और अत्याधुनिक कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता और अधिक महसूस की गई थी। इसी दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस नए स्वदेशी आर्मर्ड वाहन के शामिल होने से जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की आवाजाही और ऑपरेशनल सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन