Fri 25 Sep 2026

ब्रेकिंग

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

और सिलौड़ी चौकी के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवर लोडिंग जारी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, लगाए प्रशासन से मिलीभगत के आरोप!

राष्ट्रीय सेवा योजना का 58वाँ स्थापना दिवस; परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

"मेरे सपनों का भारत" रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सेवा सेतु अभियान और दान उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर का निर्देश : पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Fri, Sep 25, 2026

वीसी के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा, शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर

महासमुंद, 25 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सेवा सेतु अभियान एवं आगामी दान उत्सव की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा आनंद सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित मैदानी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कलेक्टर ने सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को जनसुविधा का प्रभावी माध्यम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के पूर्व संबंधित ग्रामों में मुनादी कराकर लोगों को शिविर की जानकारी दें तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व भी आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा संबंधित विभागों के मैदानी अमले की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों में केंद्र एवं राज्य सरकार की 26 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएं। संबंधित विभाग अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी वाले पंपलेट एवं प्रचार सामग्री का वितरण करें, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी आसानी से मिल सके। सभी विकासखंड में 20 से 25 गांवों का क्लस्टर बनाकर 1 अक्टूबर, 03, 05 एवं 06 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सेवा सेतु अभियान के लिए संबंधित विकासखंड के अनुविभागीय अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संबंधित जनपदों के जनपद पंचायत सीईओ सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा दान उत्सव

बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दान उत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को दान उत्सव को जनभागीदारी का अभियान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रेडक्रॉस के सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य शासन के 26 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने नागरिकों को अंगदान और देहदान के लिए भी जागरूक एवं प्रोत्साहित करने को कहा। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौना दान, जरूरतमंदों के लिए वस्त्र दान, तथा शिक्षा दान के अंतर्गत पुस्तकें दान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद युवाओं को रोजगारपरक बनाने की दिशा में कौशल विकास के लिए योगदान देने की अपील की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि दान उत्सव केवल सामग्री दान तक सीमित न रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा और सहयोग से जोड़ने का माध्यम बने। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन