कंटेनर से 111.350 किलो गांजा बरामद (कीमत 55 लाख 67 हजार 500 रूपये)। : 03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।
फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर
Fri, Sep 25, 2026
⚫ ऑपरेशन निश्चय- अंतर्राज्यीय सीमा पर पुलिस की पैनी नजर, गांजा तस्करी की कोशिशें लगातार विफल।
⚫ वाहन चेकिंग के दौरान थाना सिंघोड़ा और ANTF की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता।
⚫ आरोपियों से गांजा, कंटेनर, कार और 09 नग मोबाईल, कीमत करीब 01 करोड़ 05 लाख 09 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त।
⚫ 03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।
⚫*थाना रेड़ाखोल जिला संबलपुर (उड़िसा) से लेकर नागपुर(महाराष्ट्र) में खपाने की थी योजना।*
⚫ सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस और ANTF की टीम द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन क्रमांक RJ 14GV 0484 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उडीसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहा है एवं उसकी पायलेटिंग एक KIA करेंस कार क्र0 OD 11 AC 3003 कर रहा है। सूचना पर NH-53 रोड ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर नाकबंदी किये कुछ समय बाद मुखबीर के बताये पायलेटिंग एक KIA करेंस कार क्र0 OD 11 AC 3003 एवं कुछ देर बाद उसके पीछे एक कंटेनर वाहन क्रमांक RJ 14GV 0484 आया दोनो वाहनों को रोका गया। पायलेटिंग KIA करेंस कार क्र. OD 11 AC 3003 में चार व्यक्ति बैठे थे जिन्हें नाम पता पुछने पर वाहन चालक अपना नाम 01- सुजीत स्वाई भीम स्वाई उम्र 32 साल साकिन ओलंडा थाना बौध्द जिला बौध्द (उडिसा), तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 02- मानस रंजन पिता नित्यानंद उम्र 40 साल साकिन ओलंडा थाना बौध्द जिला बौध्द (उडिसा), पीछे सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 03- कृष्णचंद प्रधान पिता मिठाईलाल प्रधान उम्र 50 साल साकिन बेहेरेन बसा थाना जूनूमुडा जिला संबंलपुर (उडिसा),04-आनंद साहू पिता गंडाधर साहू उम्र 24 साल साकिन इच्छापुर थाना बौध्द जिला बौध्द (उडिसा), का रहने वाला बताये तथा गेरूआ कलर का कंटेनर वाहन क्रमांक RJ 14GV 0484 में तीन व्यक्ति बैठे थे जो वाहन चालक अपना नाम 05- इरफान अली पिता गुलहसन उम्र 33 साल साकिन ढहेरकला थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ(उ.प्र.) तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 06. शिवम सिंग पाल पिता अजय सिंग पाल उम्र 26 साल साकिन मुडादेव थाना सिकंदर जिला कानपुर देहात(उ.प्र.), 07- आरिफ अली पिता मोह.सत्तार उम्र 23साकिन रामनगर भट्टपुरवा थाना मांधता जिला प्रतापगढ(उ.प्र.) का रहने वाला बताये। एक KIA करेंस कार क्र0 OD 11 AC 3003 में बैठे व्यक्तियो से पुछताछ करने पर वाहन क्रमांक RJ 14GV 0484 का संबलपुर (उडिसा) से पायलेटिंग करते आना बताये एवं कंटेनर वाहन क्रमांक RJ14GV 0484 के बारे में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाव देने लगे कडाई से पुछताछ करने पर कंटेनर वाहन अंदर गांजा होना बताये, उक्त गांजा को थाना रेडाखोल जिला संबलपुर (उडीसा) से लोड कर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाना बताये, आरोपीगणो के समक्ष गवाहन के वाहन के तलाशी लेने पर 111.350 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमती 55,67,500 रूपये), घटना में प्रयुक्त वाहन कंटेनर वाहन (कीमती 40,00,000रूपये), पायलेटिंग में प्रयुक्त एक KIA करेंस कार (कीमती 8,50,000 रूपये),एवं आरोपियो के 09 नग मोबाईल (किमती 92,000 रूपये) जुमला 1,05,09,500 रूपये की संपत्ति जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध थाना सिंघोडा में अप.क्र. 116/2026 धारा 20(B)(II)(C),29(1) एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण-
परिवहनकर्ता-
01- इरफान अली पिता गुलहसन उम्र 33 साल साकिन ढहेरकला थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ (उ.प्र.)।
02- शिवम सिंग पाल पिता अजय सिंग पाल उम्र 26 साल साकिन मुडादेव थाना सिकंदर जिला कानपुर देहात (उ.प्र.)।
03- आरिफ अली पिता मोह.सत्तार उम्र 23 साकिन रामनगर भट्टपुरवा थाना मांधता जिला प्रतापगढ(उ.प्र.)।
पायलेट वाहन कार में-
04- सुजीत स्वाई भीम स्वाई उम्र 32 साल साकिन ओलंडा थाना बौध्द जिला बौध्द (उडिसा)।
05- मानस रंजन पिता नित्यानंद उम्र 40 साल साकिन ओलंडा थाना बौध्द जिला बौध्द (उडिसा)।
06- कृष्णचंद प्रधान पिता मिठाईलाल प्रधान उम्र 50 साल साकिन बेहेरेन बसा थाना जूनूमुडा जिला संबंलपुर (उडिसा)।
07- आनंद साहू पिता गंडाधर साहू उम्र 24 साल साकिन इच्छापुर थाना बौध्द जिला बौध्द (उडिसा)।
जप्त संपत्ति-
01- 111.350 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 55,67,500 रूपये)।
02- एक कंटेनर (कीमती लगभग 40,00,000 रूपये)।
03- एक कार (कीमती लगभग 8,50,000 रूपये)।
04- 09 नग मोबाईल फ़ोन (कीमती लगभग 92,000 रूपये)।
जुमला जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 1,05,09,500 रूपये।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन