मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBREमध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता हैमध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE
सागर में होगा परिवहन सेवाओं का विस्तार, मिली 32 ई-बसों की सौगात
admin
2 years ago
80 views
29 Feb 2024
सागर जिले में लोक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने तथा यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए 32 ई-बसों की सौगात प्रदान की गई है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से शहरों में सिटी बस सेवाओं में ई-बसों को शामिल करने की मंजूरी मिल गई है। अब जल्दी ही ई- बसें यात्री सुविधाओं को विस्तार देते हुए शहर की सड़कों में दौड़ती हुई नजर आयेगी ।
इसके पूर्व भी मंत्री राजपूत के प्रयासों से ही सागर से भोपाल सिटी बसें चलाकर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया गया था। वही अब ई- बसों की सुविधा देकर यात्रियों के लिए एक और कड़ी जोड़ दी गई है। इन ई- बसों के संचालन से शहरवासियों के लिए जहा एक तरफ प्रदूषण से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ आवागमन की सुविधा का सरलीकरण हो जायेगा। इन ई-बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जायेगा। जल्द ही सागर शहर में ई- बसों की सुविधाएं यात्रियों को प्राप्त होने लगेंगी।