Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी नगर निगम में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : कटनी नगर निगम पर महापौर ने किया ध्वजारोहण, गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में हुआ ध्वजारोहण

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Aug 15, 2026

कटनी नगर निगम में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कटनी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, महापौर-इन-काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव, शकुंतला सोनी, रेखा संजय तिवारी, गोविंद चावला, मछुआरा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्याम निषाद, पूर्व पार्षद राजकिशोर यादव एवं डब्बू रजक, उपायुक्त शैलेश गुप्ता, श्रीमती प्रियंका झारिया सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों को नमन किया। निगम स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित नागरिकों ने देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

स्वतंत्रता के साथ कर्तव्यों का भी बोध जरूरी : महापौर

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कटनी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करे। सामूहिक प्रयासों से ही शहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

नागरिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : निगमायुक्त

नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन स्वयं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए नागरिकों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से हम शहर, प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर प्रसाद पाठक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, मृदुल मिश्रा, मोना करेरा, जायेंद्र प्रताप सिंह बघेल, शैलेन्द्र प्यासी सहित नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उत्साहजनक मौजूदगी रही।

स्वच्छ, सुंदर एवं आत्मनिर्भर कटनी के निर्माण का संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

nagar nigam katni

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन