Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

आक्रोशित जनता ने खोला मोर्चा

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सड़क के बीच गहरे गड्ढे बने हादसों का कारण,बारिश में दुर्घटना का खतरा : पिपरौंध–जरवाही–निवार पहाड़ी–देवरी हटाई मार्ग की सर्विस रोड की हालत खराब, राहगीर परेशान

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sat, Sep 5, 2026

सड़क के बीच गहरे गड्ढे बने हादसों का कारण, बारिश में बढ़ा दुर्घटना का खतरा

पिपरौंध–जरवाही–निवार पहाड़ी–देवरी हटाई मार्ग की सर्विस रोड की हालत खराब, राहगीर परेशान

कटनी। जिला कटनी के पिपरौंध से जरवाही, निवार पहाड़ी एवं देवरी हटाई की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर सड़क उखड़ जाने से बीच मार्ग में करीब एक-एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे ऑटो रिक्शा एवं छोटी गाड़ियों के पलटने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के पानी से गड्ढे पूरी तरह भर जाने के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे हैं। इससे राहगीरों को चोट लगने के साथ-साथ आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार पिपरौंध–निवार–देवरी हटाई–बड़वारा–बसारी क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण 17 अप्रैल 2023 को प्रारंभ किया गया था। सड़क का निर्माण प्रगति इंडिया कंस्ट्रक्शन कंपनी, सतना द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क निर्धारित निर्माण अवधि के दो वर्ष पूरे होने से पहले ही कई स्थानों से उखड़ने लगी।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जानी चाहिए तथा संबंधित विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराने की मांग की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से सड़क की जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Tags :

katni news

katniniwar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन