Wed 30 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

नदी नालों में जलभराव को लेकर पुलिस सतर्क, : संभावित बाढ़ क्षेत्रों में रखवाए गए स्टापर

हिमांशु

Sat, Jul 4, 2026

Mpneswlive Katni

District Reporter Himanshu

उमरियापान। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं । शासन के निर्देशानुसार एवं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के मार्गदर्शन में सिलौंडी पुलिस चौकी द्वारा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई ।

भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने नदी एवं नालों के ऐसे स्थानों पर, जहां जलभराव की स्थिति बनने की संभावना है, यातायात रोकने के लिए स्टॉपर रखवाए । साथ ही ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की गई कि पुल अथवा रपटों पर पानी बहने की स्थिति में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं और वाहन निकालने का प्रयास न करें । पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है ।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में सतर्क रहने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है ।

इस दौरान चौकी प्रभारी अनिल पांडे, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक धर्मवीर एवं रामसेवक विश्वकर्मा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन