Sun 27 Sep 2026

ब्रेकिंग

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सिलौड़ी चौकी पुलिस की बड़ी कामयाबी, जबलपुर से सुरक्षित दस्तयाब हुई लापता युवती,

60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से चार डिब्बों में ले जा रहा था खेप,

पात्र हितग्राहियों से शिविर के पूर्व आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं और शिविर के दिन उनका निराकरण किया जाए।

आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर सागर सांसद लता वानखेड़े ने व्यक्त की खुशी

admin

Sat, Feb 8, 2025

सागर/दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर सागर सांसद श्रीमती लता गुड्डू वानखेड़े ने हर्ष व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" की नीति की विजय बताया है,सांसद वानखेड़े ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की विकासपरक सोच और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अपनी मुहर लगाई है।
सांसद वानखेड़े ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान राजौरी गार्डन से भाजपा प्रत्याशी मनीजिंदर सिह सिरसा के समर्थन में प्रचार किया था उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की रणनीति और जनता के भरोसे का परिणाम है। उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत राजधानी में नए युग की शुरुआत करेगी और दिल्ली के विकास को नई दिशा देगी।
सांसद लता वानखेड़े ने इस जीत के लिए भाजपा नेतृत्व, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा और समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन