Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी-जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की रही विशेष मौजूदगी : रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में आपसी सौहार्द्र के साथ नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह संपन्न

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Mar 9, 2026

आपसी सौहार्द्र के साथ नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह संपन्न

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की रही विशेष मौजूदगी

कटनी(8 मार्च)-रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह रविवार को कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द्र के साथ गरिमापूर्ण माहौल के बीच आयोजित किया गया।

रंग पंचमी के अवसर पर कटाए घाट सुरम्य पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक,पुलिस अधीक्षक , वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार ,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार,एडीएम नीलांबर मिश्र,एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया,उपायुक्त शैलेश गुप्ता, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण, मीडिया बंधुओं की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को बढ़ाने वाला पर्व है। ऐसे आयोजन आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सभी को होली एवं रंगपंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक टीम के रूप में कार्य कर रहा है। ऐसे अवसर आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए होली एवं रंगपंचमी पर्व की खुशियां साझा की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन