Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता ने आदिवासी विकास विभाग महासमुंद पर लगाए एकतरफा जांच के आरोप?

अली फिश ट्रेडिंग कंपनी ने शुरू की कलकत्ता के ब्रांडेड मछली बीजों की बिक्री

कटनी- NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान संत-महात्माओं, बालाजी महाराज और प्रधानमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp News Live: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में की वृद्धि

admin

Mon, Aug 1, 2022
Mp News Live: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में की वृद्धि

मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के एक लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा इसमें कुल 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

इस बढ़त का फायदा मध्यप्रदेश के सात लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार के इस ऐलान के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत हो गया है जो पहले 31 प्रतिशत ही था। इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।

ये फैसला कर्मचारियों के हित में लिया गया है – सीएम शिवराज

महंगाई भत्ते को 3 प्रतिशत बढ़ाते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके दृष्टिगत तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे शासन के ऊपर इस वित्तीय वर्ष में 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। लेकिन इससे कर्मचारियों को फायदा होगा।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1553986368585760768?t=xoGUd97qwm9uTJhyHWlDPg&s=19

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर होगा महंगाई भत्ता

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद अब केंद्रीय और राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक समान हो जाएगा। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी जिसे राज्य सरकार ने पूरी कर दी है। बता दें कि सरकार ने पहले भी एक साथ 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था और अब एक बार फिर से इसमें वृद्धि की है। सरकार के इस फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जुड़ा हुआ देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें।

शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान , मध्य प्रदेश में 1 लाख सरकारी नौकरियों के लिए 15 अगस्त से शुरू होगी भर्ती।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन