Tue 29 Sep 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

पर वेबिनार संपन्न; 50 से अधिक छात्र व स्टाफ रहे मौजूद,

कि जन्म जयंती अंत्योदय' और 'एकात्म मानववाद' के सिद्धांतों को किया याद,

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम : जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Apr 24, 2026

जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर

5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त

विजयराघवगढ़ कैमोर छेत्र मे अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुआनी कला में चल रहे अवैध उत्खनन का भंडाफोड़ किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद माइनिंग विभाग की टीम ने देर रात मौके पर छापा मारते हुए कार्रवाई की जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माइनिंग इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंची टीम को मौके पर खनन कार्य के स्पष्ट प्रमाण मिले। जैसे ही विभाग की गाड़ी पहुंची पोकलेन मशीन का ऑपरेटर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने तत्काल दूसरी खदान से ऑपरेटर बुलवाकर पोकलेन मशीन को सुरक्षित रूप से सडंरसन कंपनी परिसर में खड़ा कराया। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित खदान लगभग 5 वर्षों से बंद पड़ी हुई थी। इसके बावजूद यहां संगठित तरीके से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि लंबे समय से इस खदान में चोरी-छिपे खनन कार्य चल रहा था, लेकिन अब विभागीय कार्रवाई के बाद मामला उजागर हो गया है। खनिज विभाग की टीम देर रात तक मौके पर जांच और दस्तावेजी कार्यवाही में जुटी रही। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को दिन में विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि किस खसरा नंबर की भूमि पर उत्खनन किया गया कितनी मात्रा में खनिज निकाला गया और इसमें किन किन लोगों की संलिप्तता है।सूत्रों के अनुसार जांच में बड़े नाम सामने आने की संभावना है जिससे इस पूरे मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है वहीं स्थानीय लोगों ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बनाए रखने की मांग की है। ज्ञात हो की पहली बार जिला प्रशासन ने इस अवैध कार्य पर कार्यवाही की जबकि जमुआनी कला मे अवैध खनन लम्बे समय से किया जा रहा है सत्ता का लाभ उठाने वाले स्थानिक जन प्रतिनिधियों की भूमिका बताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन