Fri 02 Oct 2026

ब्रेकिंग

कटनी: गड्ढों में तब्दील हुई मुख्य सड़क, एल्डरमैन त्रिसोलिया की पहल पर निगम अध्यक्ष ने आयुक्त को दिए सुधार के निर्देश

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास : कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Sun, Jul 12, 2026

कटनी - वार्ड नंबर 34 सरकारी स्कूल के पास खुले प्लॉट में मेडिकल वेस्ट का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा

कटनी। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 मंगल नगर स्थित शासकीय स्कूल एवं पानी की टंकी के समीप खाली पड़े प्लॉट में लगातार एडल्ट डायपर, बेबी डायपर एवं मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और दुर्गंध के कारण स्थानीय रहवासियों एवं स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समय पर नहीं उठाया जा रहा कचरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई सुनने को तैयार नहीं, बारिश के दौरान नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं, जिससे यह कचरा बहकर मुख्य सड़क तक पहुंच जाता है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि संक्रमण और गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है।

रहवासियों ने बताया कि शासकीय स्कूल के पास इस प्रकार मेडिकल कचरे का खुले में फेंका जाना बेहद चिंताजनक है। बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने नगर निगम से तत्काल इस कचरे को हटाने, संबंधित स्थान की नियमित सफाई कराने तथा मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नगर निगम द्वारा शहर में कचरा संग्रहण एवं शिकायत निवारण की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग इस मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए।

Tags :

katni nagar

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन