Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन : कटनी - विधायक श्री जायसवाल ने कहा—आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Aug 10, 2026

शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ नवीन भवन निर्माण का भूमि पूजन

विधायक श्री जायसवाल ने कहा—आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

कटनी - पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में सोमवार को नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार वाजपेई, इंजीनियर अभिराज पटेल, ठेकेदार इंद्रपाल निरंजन, अभय मिश्रा, डीजीएम मानवेंद्र सिंह, निर्माण कार्य संयोजक प्रो. व्ही.के. द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. माधुरी गर्ग, वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉ. विनय वाजपेई, एनएसएस जिला संगठक डॉ. रुक्मणि प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, अभियंता, छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की सरस्वती रजक एवं कविता चौधरी ने सहभागिता करते हुए विधि-विधान से भूमि पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। निर्माण कार्य से जुड़े अभियंताओं ने प्रस्तावित लागत 4 करोड़ 39 लाख नवीन भवन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी उपस्थितजनों के साथ साझा की।

इस अवसर पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि नवीन भवन का निर्माण विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। नवीन भवन बनने से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

विधायक ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन के निर्माण से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।

महाविद्यालय परिवार ने नवीन भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ को संस्थान के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध पूर्ण होने की कामना की।

Tags :

katninews

Katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन