Mon 21 Sep 2026

ब्रेकिंग

काम के लिए घंटों कतारों में खड़ी जनता बेहाल

उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, एसडीएम को ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी

ऑनलाइन हाजिरी रोज पोर्टल पर दर्ज हो रही है

कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटंगा क्रॉसिंग-नर्मदा रोड की बदहाली पर फूटा आक्रोश, 7 दिन में कार्रवाई : कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरं

मोहित संघी

Thu, Sep 17, 2026

कटंगा क्रॉसिंग-नर्मदा रोड की बदहाली पर फूटा आक्रोश, 7 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरने की चेतावनी

जबलपुर। कटंगा क्रॉसिंग से नर्मदा रोड तक अमृत योजना 2.0 के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर जय महाकाल संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। संगठन ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क पर गड्ढे, अव्यवस्थित खुदाई और अधूरे कार्य के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन के अनुसार निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, सड़क संकेतक एवं रेडियम पट्टी जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। आगामी गणेश एवं दुर्गा विसर्जन को देखते हुए संगठन ने प्रमुख विसर्जन मार्गों की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से संबंधित ठेकेदार के कार्य की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा जबलपुर शहर की अन्य खराब सड़कों का सर्वे कर तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी की गई।

संगठन ने नगर निगम प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान दीपक सिंह राजपूत, सुमित यादव, आशीष विश्वकर्मा, विकास सराठे, अभिलाष पराग, जयराज पिल्ले, संदीप मेहरा, रोशन गोटेल, सुधांशु एवं राधा तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर — मोहित संघी

जबलपुर न्यूज़

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन