Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

03 उत्तरप्रदेश व 04 उडिसा के गांजा तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

कटनी विकास को मिलेगी नई गति: एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, विधायक, महापौर व अध्यक्ष रहे मौजूद

सरपंच-सचिव और इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत गूंडा में गुणवत्ताहीन निर्माण, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा; निष्पक्ष तकनीकी जांच की मांग..

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: JIODown ट्रेंड हुआ : इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में जियो नेटवर्क गायब

admin

Wed, Oct 6, 2021
JIODown ट्रेंड हुआ : इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में जियो नेटवर्क गायब

JIODown ट्रेंड हुआ: इंदौर, भोपाल और ग्वालियर सह्य मध्य प्रदेश के कई शहरों में रिलायंस जियो का नेटवर्क मंगलवार रात से बाधित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करोड़ों ग्राहक परेशान हो रहे हैं।

इंदौर से खबर है कि पूरे शहर में जियो का नेटवर्क डाउन (Jio Network Down) हो गया है। यूजर्स न फोन कॉल कर पा रहे हैं, ना ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। नईदुनिया ने JIO के प्रवक्ता से संम्पर्क साधने की कोशिश की है। कंपनी की ओर से जल्द आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी के मध्य प्रदेश से जुड़े सर्वेर में तकनीकी परेशानी आई है, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है। तब तक सेवाएं बाधित रह सकती हैं। पूरे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में समस्या है।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #JIODown

ट्विटर पर #JIODown ट्रेंड करने लगा है। अभी मध्य प्रदेश से बाहर कहीं नेटवर्क डाउन होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में नेटवर्क में कोई समस्या नहीं बताई गई है। यूजर्स को पहले लगा कि व्हाट्सऐप एक बार फिर डाउन हो गया है, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हो गया कि समस्या JIO के नेटवर्क में है। बुधवार सुबह से जियो का मोबाइल फोन नेटवर्क ठप होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। उपभोक्ता फोन लगाकर मोबाइल नेटवर्क चेक करते रहे। खास बात यह है कि इस दौरान मोबाइल की डिस्प्ले पर नेटवर्क सिंबल नजर आ रहा था। लेकिन कॉल कनेक्ट करने का प्रयास करते समय एक समस्या हुई।

बता दें, दो दिन पहले ही फेसबुक और व्हाट्सऐप के सर्वर डाउन होने से हड़कंप मच गया था। तब भारत सहित दुनिया के कुछ हिस्सों में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक को बंद कर दिया गया था, जबकि व्हाट्सएप सर्वर त्रुटि दिखा रहा था। उपयोगकर्ता लॉग इन करने, अपनी फ़ीड रीफ़्रेश करने या सीधे संदेश (डीएम) भेजने में असमर्थ थे। हालांकि जल्द ही सेवाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन चंद मिनटों में कंपनी को करोड़ों का नुकसान हो गया था।

यह भी पढ़ें

ICMR की चेतावनी छुट्टियों में घूमने का प्लान हो सकता हे घातक।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन