Mon, 23 Nov 2026 | 07:28:11 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_ कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ, 11 खेल विधाओं में दम दिखाएंगे खिलाड़ी कलेक्टर कुन्दन कुमार ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं धान खरीदी में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा लागू करने की मांग, जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन गांवों में विकास के दावों के बीच आज भी अधूरी हैं बुनियादी सुविधाएं, ग्रामीणों की चुनौतियां बरकरार दूसरी पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं, कांग्रेस में ही मेरी आस्था: पूर्व विधायक अनूप नाग मधेपुरा में जीविका का तीन दिवसीय सुरक्षित स्वास्थ्य एवं खुशहाल परिवार प्रशिक्षण संपन्न रास पूर्णिमा पर इस्कॉन मायापुर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कृष्ण भक्ति में डूबा मायापुर! कुंभ की तर्ज पर सजेगा गंगासागर, 300 मछुआरा परिवारों के पुनर्वास की तैयारी! नरयावली के सड़क विकास कार्यों को लेकर सक्रिय विधायक लारिया, लोक निर्माण मंत्री से की सौजन्य भेंट रसोड़ा स्कूल में नशेड़ियों का आतंक, छात्राओं से छेड़छाड़ और चाकू से मारने की धमकी, रसोड़ा प्रिंसिपल ने बुलाई पंचायत-पालक बैठक_
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

शिक्षक के दायित्व का निर्वहन करना कठिन चुनौती है : स्कूल शिक्षा मंत्री

admin

2 years ago 216 views
शिक्षक के दायित्व का निर्वहन करना कठिन चुनौती है : स्कूल शिक्षा मंत्री

सागर । शिक्षक के दायित्व का निर्वहन करना कठिन चुनौती है एवं बगैर अनुशासन के कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता, शीघ्र ही मध्यप्रदेश में ग्रामीण परिवहन सेवा प्रारंभ होगी एवं शासकीय रामचंद्र सिंह ठाकुर शासकीय हाई स्कूल में अंगले साल होगी हायर सेकेंडरी की पढ़ाई। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जालंधर ग्राम में स्कूल उन्नयन कार्यक्रम में व्यक्त किए।
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक का दायित्व निभाना एक बड़ी चुनौती होती है। पहले शिक्षक के सामने परिजन कहते थे कि मेरा बच्चा आपके हवाले है आपको जैसे भी शिक्षा देनी हो आप दें अब परिस्थितियां बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण परिवहन सेवा शीघ्र ही शुरू करेगी। क्योंकि जब गांव शहर से जुड़ता है तो समृद्धि आती है और गांव का विकास होता है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बगैर अनुशासन के कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता इसलिए हम सबको अनुशासन में रहकर आंगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने माता-पिता एवं शिक्षक की बात मानी वह अवश्य ही प्रगति करता है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक अद्भुत शक्ति के धनी होते हैं समाज का  निर्माण एवं विनाश शिक्षक की गोद में पलता है। एक शिक्षक की शिक्षा ही है जिसके द्वारा आज कलेक्टर, एसपी बनकर आते हैं। हमें शिक्षक का सम्मान अवश्य करना चाहिए।

 मंत्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा नई शिक्षा नीति पर जो कार्य किया जा रहा है उसके माध्यम से सभी बच्चे आंगे बढ़ेंगे।

Advertisement
Advertisement

मंत्री सिंह ने कहा कि जब मेरे पिताजी बाल्यावस्था में थे तब मेरी दादी का निधन हो गया उनकी स्मृति में कुछ नहीं था किंतु पिताजी हमेशा कहते थे की उन्हें कुछ ऐसा कहना है जिससे दादी की स्मृति सदा-सदा के लिए बनी रहे। तब हम सबने मिलकर नरसिंहपुर में राव रुक्मिणी देवी विद्यालय खोला जिसमें से वर्तमान में आईआईटी, डॉक्टर, इंजीनियर सहित अन्य अच्छे से अच्छे पदों पर छात्राएं निकल रहे हैं और आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से ज्यादा सरकार शिक्षकों की चिंता कर रही है। शिक्षक यदि अपने कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाह रहेगा तो वह पीढ़ियों का नाश करेगा इसलिए सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जलंधर से हमारा भावनात्मक संबंध है मेरी दादी जलंधर की थी आज मुझे जलंधर आकर ऐसी अनुभूति हो रही है जैसे मैं अपने परिवार से मिल रहा हूं।

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि सद्चरित्रता, अनुशासन, दूरदर्शिता, ईमानदारी समयबद्धता सीखना है तो मंत्री सिंह से सीखें। उन्होंने कहा कि मंत्री सिंह राजनीति के अजेय योद्धा हैं और रहेंगे।

विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति की आदर्श एवं मर्यादा किसी से सीखना है तो वह स्कूल शिक्षा मंत्री से सीखे श्री सिंह बहुत विनम्र स्वभाव के व्यक्तित्व हैं और अच्छी एवं साफ-सुथरी राजनीति के विशेषज्ञ हैं।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जैसा व्यवहार यदि सभी का हो जाए तो समाज में रामराज्य आ जायेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी जड़ों को नहीं भूलता वह अवश्य ही आगे बढ़ता है। उन्होंने अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह के संबंध में कहा कि वह जड़ों को अच्छी तरह से जानते हैं और आंगे बढ़ रहे हैं

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मैं जलंधर का एक सेवक हूं यहां चौमुखी विकास के लिए मैं और मेरा परिवार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जलंधर से राहतगढ़ चौकी तक 20 करोड़ रुपए की लागत से पहुंच मार्ग बनेगा एवं ज्वाला देवी माता मंदिर के पास 50 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनेगा एवं 50 लाख रुपए की लागत से सीमेंट रोड बनाया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह ठाकुर ने कहा की आज पूरा गांव एवं क्षेत्र की बेटियों एवं  बेटों को शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा और इसी स्कूल में कक्षा 12वीं तक पढ़ाई आसानी से कर सकेगी।

इस अवसर पर जाट समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गोरा ने कहा कि भी मध्यप्रदेश सरकार विकास की सरकार है एवं लगातार विकास कर रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया एवं आभार माना।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण वीर सिंह ठाकुर,  सुरेश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, सरपंच पूजा चढार,  पप्पू फुसकेले, एसडीएम अशोक सेन, संचालक मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, डॉ. आशुतोष गोस्वामी, संस्था के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1467
पेज 1 / 245
विज्ञापन
Advertisement