Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: प्रत्येक नागरिक स्वच्छता हेतु समर्पित और संकल्पित होकर अपने आसपास कचरा एकत्र न होने दे तो शहर अपने आप साफ स्वच्छ रहेगा : निगमायुक्त राजकुमार खत्री

admin

Wed, Oct 23, 2024

खेल परिसर के सामने साँची पार्लर संचालक द्वारा पानी पाउच और डिस्पोजल बेचने से फैल रही गंदगी को देख निगमायुक्त ने कराई चालानी कार्यवाही

सागर/ स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के लिए समर्पित और संकल्पित होकर अपने आस-पास कचरा एकत्र न होने दें तो शहर अपने आप ही साफ-स्वच्छ रहेगा। उक्त बात
नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने बुधवार को खेल परिसर के सामने साँची पार्लर के आस-पास गंदगी पाये जाने पर संचालक का चालान कराते हुये कही। निगमायुक्त सुबह-सुबह निर्माणकार्यों एवं स्वच्छता कार्यों का जायजा लेने नगर भ्रमण के दौरान खेल परिसर के सामने पहुँचे थे। निरीक्षण के दौरान साँची पार्लर के आस पास और बाजु वाले रास्ते किनारे खाली पानी पाउच डिस्पोजल आदि बिखरे मिले। निगमायुक्त ने साँची पार्लर संचालक से पानी पाउच और डिपोजाल बेचने की जानकारी ली इसके बाद उक्त सामग्री आगे से न बेचने की सख्त हिदायत देते हुये 2000 रूपये का चालान भी कटवाया। उन्होंने कहा की आगे से यदि आपके या आपके प्रतिष्ठान के कारण शहर की स्वच्छता में बाधा उत्पन्न हुई या कचरा फैला तो इस पार्लर को हटा दिया जायेगा। पार्लर के पास डस्टबिन रखें और पेकिंग रेपर आदि डस्टबिन में ही डलवाएँ। यह सागर शहर आप और हम सब का है इसको साफ-स्वच्छ बनाने में सहयोगी बने।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन