Wed 30 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में क्षेत्र की सड़कें : कटनी। निगमाध्यक्ष व पार्षद ने किया भूमिपूजन,रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का भूमिपूजन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jul 3, 2026

रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का निगमाध्यक्ष व पार्षद ने किया भूमिपूजन, जल्द जगमगाएंगी सड़कें

कटनी। नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में क्षेत्र की सड़कें और प्रमुख मार्ग अब आधुनिक डेकोरेटिव रोड लाइटों से रोशन होंगे। वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल के प्रयासों से लंबे समय से लंबित डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना को नगर निगम परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

पार्षद अवकाश जायसवाल ने बताया कि लगभग 25 से 30 लाख रुपये की लागत से डेकोरेटिव रोड लाइटें सिविल लाइन से फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड होते हुए महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा, एसबीआई बैंक चौराहा तथा मुड़वारा स्टेशन के बाहर से कोतवाली थाना तक स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की स्वीकृति लंबे समय से लंबित थी, जिसे नगर निगम परिषद से पारित कराकर अब धरातल पर उतारा जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद वार्ड की गलियों और मुख्य मार्गों की रोशनी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक बेहतर होगी। इससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी मजबूत होगी। रात्रि के समय आवागमन करने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी और अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

पार्षद अवकाश जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक तथा परिषद के सभी भाजपा पार्षदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से ही यह जनहित का कार्य संभव हो सका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के विकास के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नए कार्य कराए जाएंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,शशिकांत तिवारी अज्जू सोनी, प्रदीप वैश्य, हिमांशु गुप्ता, ब्रह्माकुमारी आश्रम से लक्ष्मी बहन, अनिल बहलानी, रूपेश खुबचंदानी, जैकी, मोहित कटारिया, विकास पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन