Tue, 24 Nov 2026 | 07:33:31 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान अधिमान्य और गैर-अधिमान्य पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, भारतीय सोना बाजार में मिलावट के एक नए तरीके ने बढ़ाई चिंता! स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सरस्वती विद्यालय मकरोनिया से शुरू हुआ उद्यमिता पखवाड़ा

admin

2 years ago 108 views
सरस्वती विद्यालय मकरोनिया से शुरू हुआ उद्यमिता पखवाड़ा

सागर। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के माध्यम से उद्यमिता पखवाड़ा की शुरूआत सरस्वती विद्यालय मकरोनिया से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्य रूचि मिश्रा ने विश्व उद्यमिता दिवस को केंद्र में रखते हुए उद्यमिता विकास पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान राजकुमार नामदेव ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने, आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने एवं दुनिया भर में नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। आज के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर पहचानने एवं प्राप्त करने में स्वावलंबी  भारत अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

जिला संयोजिका अंजली दुबे ने छात्रों से कहा कि उद्यमिता से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर समझ विकसित करने के लिए चर्चा करें एवं नवाचार के गुण अपने में विकसित करें। कार्यक्रम में युवा उद्यमी शिवांश तिवारी ने अपने विचार साझा किये।

जिला पूर्णकालिक कार्यकर्ता रविंद्र ठाकुर ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या के समाधान व रोजगार सृजन हेतु व्यापक प्रयत्नों जैसे - जन जागरण प्रबोधन व सहयोग की आवश्यकता है । उसके लिए भारत के आर्थिक संगठनों के साथ-साथ शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों की एक व्यापक पहल है - स्वावलंबी  भारत अभियान।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक “37 करोड़ स्टार्टअप्स का देश” पुस्तक का विमोचन हुआ। इस अवसर पर अमन गौतम, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1477
पेज 1 / 247
विज्ञापन
Advertisement