Tue, 24 Nov 2026 | 03:12:07 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस संचालित कोमाखान का 'आंचल नर्सिंग होम' सील बेहाला में BJP की गुटबाजी खुलकर आई सामने, पार्टी के घोषित कार्यक्रम में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप! रायपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का भव्य स्वागत, महासमुंद से पहुंचा सबसे बड़ा काफिला सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’,
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

पिंडरई में श्रीमद्भागवत कथा की बही भक्ति रसधार : कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु,

हिमांशु

4 days ago 1,563 views
कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु,

पिंडरई में श्रीमद्भागवत कथा की बही भक्ति रसधार, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय आयोजन का शुभारंभ, कथा व्यास हेमंत गिरी गोस्वामी के श्रीमुख से हो रहा भागवत प्रसंगों का वर्णन; आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से की सपरिवार पहुंचने की अपील।

मध्य प्रदेश / कटनी / ढीमरखेड़ा। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी द्वारा परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के साथ पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथा के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी जी द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से भी धर्मप्रेमी नागरिक पहुंच रहे हैं और श्रद्धा भाव से धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

कथा के दौरान धर्म, भक्ति, सदाचार, संस्कार और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान की लीलाओं और भागवत प्रसंगों का श्रवण कर भक्ति रस में डूबे नजर आ रहे हैं।

आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का समय निर्धारित किया गया है। आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

MPnewslive.

कटनी जिला पत्रकार हिमांशु

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
विज्ञापन
Advertisement