लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
हिमांशु
कपिल बागरी बने बजरंग दल ढीमरखेड़ा प्रखंड के नैतिक शिक्षा प्रमुख, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर,
मध्य प्रदेश(कटनी)ढीमरखेड़ा: बजरंग दल संगठन में बड़े बदलाव और विस्तार के तहत कपिल बागरी जी को एक महत्वपूर्ण नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें बजरंग दल - ढीमरखेड़ा प्रखंड (जिला कटनी) का 'नैतिक शिक्षा प्रखंड प्रमुख' नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही पूरे क्षेत्र के सनातनियों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

इस विशेष उपलब्धि पर पूरे ढीमरखेड़ा प्रखंड में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक कपिल बागरी जी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पोस्टर जारी कर समस्त बजरंग दल परिवार, ढीमरखेड़ा की ओर से उन्हें "जय श्री राम" के उद्घोष के साथ इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गई हैं।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि कपिल बागरी जी के कुशल नेतृत्व में प्रखंड के युवाओं को नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा के माध्यम से सही दिशा मिलेगी और संगठन की मूल भावना 'सेवा, सुरक्षा और संस्कार' को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Mpnewslive.कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु
विज्ञापन
विज्ञापन