Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

'दलालों से मुक्त हो आरटीओ'— समाजसेवी ने कलेक्टर से की पारदर्शी व्यवस्थ : कटनी आरटीओ में बिचौलियों पर शिकंजा कसने की मांग, शिकायत पत्र सौंपा गया

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Aug 6, 2026

आरटीओ कार्यालय को दलाल मुक्त बनाने की मांग, समाजसेवी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कटनी, 6 अगस्त। जिला परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कटनी में कथित रूप से दलालों एवं एजेंटों की सक्रियता पर रोक लगाने तथा कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, नामांतरण, परमिट सहित अन्य कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को कथित रूप से दलाल गुमराह कर उनसे अनावश्यक एवं अधिक राशि वसूलते हैं। इससे आम नागरिकों का आर्थिक शोषण होने के साथ ही शासन-प्रशासन की छवि भी प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्यालय परिसर के बाहर अस्थायी टपरे एवं अन्य स्थानों से कथित रूप से दलाली का कार्य संचालित किया जा रहा है। साथ ही आरोप है कि जिन कार्यों में सामान्य प्रक्रिया के तहत लगभग 15 दिन लगते हैं, वही कार्य अतिरिक्त राशि लेकर 2 से 3 दिनों में कराए जाने का दावा किया जाता है।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें

आरटीओ कार्यालय परिसर एवं आसपास सक्रिय दलालों और एजेंटों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

कार्यालय के बाहर संचालित अवैध टपरे, काउंटर एवं कथित दलाली केंद्र तत्काल हटाए जाएं।

सभी कार्य केवल निर्धारित शासकीय प्रक्रिया एवं तय शुल्क के अनुसार ही किए जाएं।

कार्यालय के अंदर एवं बाहर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

यदि किसी कर्मचारी की दलालों से मिलीभगत पाए जाने पर निष्पक्ष जांच कर कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।

कार्यालय परिसर में स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाए जाएं कि सभी सेवाएं निर्धारित शासकीय शुल्क पर उपलब्ध हैं तथा किसी दलाल या एजेंट से संपर्क न करें।

आम नागरिकों की शिकायतों के लिए हेल्प डेस्क एवं शिकायत पेटी की व्यवस्था कर शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने कलेक्टर से जनहित में मामले का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को पारदर्शी, सुगम एवं भ्रष्टाचारमुक्त परिवहन सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Tags :

katni RTO

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन