सिलौंड़ीः : कन्या छात्रावास का भवन निर्माण शुरू सिलौंड़ी।
हिमांशु
Mon, Jul 27, 2026मध्य प्रदेश
कटनी
जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अंतर्गत
सिलौंड़ी में चार सालों से सीनियर कन्या छात्रावास की भवन निर्माण स्वीकृत होने के बाद भी भवन निर्माण शुरू नहीं हो रहा था। इस सबंध में दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने ठेकेदार के माध्यम से सीनियर कन्या छात्रावास का भवन निर्माण शुरू कराया। 241 लाख रुपए से निर्मित होने वाले इस छात्रावास के निर्माण स्थल पर कोई सूचना बोर्ड नहीं लगा है जिससे ठेकेदार की जानकारी मिल सके। जबकि शासन का सख्त नियम है कि कार्य स्थल पर भवन निर्माण की पूरी जानकारी का बोर्ड लगाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि बेसमेंट बनाने के लिए बेहद खराब क्वालिटी की रेत लाई गई है। प्रशासन से इस ओर जल्द ध्यान देने की मांग लोगों ने की है।
Mpneswlive
Katni District Reporter Himanshu
Tags :
Mpnewslive
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन