Wed 30 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सिलौड़ी में नायब तहसीलदार व चार पटवारियों को भावभीनी विदाई : साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

हिमांशु

Tue, Jul 7, 2026

Mpneswlive Katni

District Reporter Himanshu

मध्य प्रदेश

कटनी

जनपद पंचायत(तहसील)ढीमरखेड़ा

सिलौंडी। पदस्थ नायब तहसीलदार खगेश भलावी एवं चार पटवारियों के अन्य स्थानों पर तबादले के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया । समारोह में सभी को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

नायब तहसीलदार खगेश भलावी अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे । वे सिलौंडी में ही निवास करते हुए नियमित रूप से पैदल कार्यालय आते-जाते थे और अपनी कार्यशैली तथा आमजन के प्रति सहज व्यवहार के लिए सम्मानित रहे ।

तबादला होने वाले पटवारियों में विश्वनाथ बागरी, उमेश निखारे, जॉय चक्रवर्ती एवं संगीता परस्ते शामिल रहे। इस अवसर पर साथी कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और नई पदस्थापना पर सफलता की कामना की।

विदाई समारोह में पटवारी संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी, राजस्व निरीक्षक नीरज झरिया, अंगद बाबू, रंजीत सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने स्थानांतरित अधिकारियों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Tags :

Mpnewslive

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन