Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

चौकी निवार, थाना माधवनगर : चौकी निवार- जेल से छूटने के बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी निवार पुलिस की गिरफ्त में

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Aug 7, 2026

चौकी निवार, थाना माधवनगर | दिनांक 07 अगस्त 2026

जेल से छूटने के बाद घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले तीन आरोपी निवार पुलिस की गिरफ्त में, न्यायालय ने भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मारपीट एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना एवं पुलिस कार्रवाई

दिनांक 05 अगस्त 2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी निवार में आरोपियों द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने के संबंध में अपराध क्रमांक 754/26, धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 333, 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 07 अगस्त 2026 को प्रकरण में आरोपी 1. हेतराम उर्फ बुद्धेश पिता भोलाराम लुनिया, उम्र 31 वर्ष 2. करन लुनिया पिता हेतराम लुनिया, उम्र 21 वर्ष

3.अर्जुन लुनिया पिता हेतराम लुनिया, उम्र 19 वर्ष सभी निवासी बिचपुरा शाहपुर, थाना माधवनगर, जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की विशेष भूमिका - उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन