Tue, 24 Nov 2026 | 02:29:50 PM
ई-पेपर
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं सरायपाली में फर्जी नाम से संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हाईवे पर रोजाना 30 से 40 बसों का आवागमन, सड़क किनारे खड़ी बसों से हादसों का खतरा, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जनसुनवाई पर जनसुनवाई, फिर भी नहीं खुला उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता, जल संरक्षण की पहल: कांकेर जिले में 34 वनराई बंधों का निर्माण, गुरुभक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, ढीमरखेड़ा में उठी निष्पक्ष जांच की मांग; हर बूथ पर नियुक्त होंगे ‘वोटर रक्षक’, चंदननगर में भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ जगद्धात्री पूजा महोत्सव संत भगत गिरी महाराज के दर्शन को उमड़ी भीड़, सांसद संवाद केंद्र में सांसद वानखेड़े ने सुनीं आमजन की समस्याएं
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

सागर : भव्य स्वागत के साथ सागर पहुंचीं भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े

मुकेश हरयानी डिवीजन हेड एमपी न्यूज लाइव जिला सागर

1 year ago 80 views
भव्य स्वागत के साथ सागर पहुंचीं भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े

छिंदवाड़ा से सागर तक चला स्वागत का सिलसिला, मां नर्मदा से लेकर विवेकानंद जी की प्रतिमा तक किया पूजन  हरई में सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’
सागर/ भारतीय जनता पार्टी की सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े को पार्टी संगठन ने प्रदेश महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई भूमिका में मनोनयन के बाद रविवार को उनके प्रथम सागर आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
छिंदवाड़ा से सागर तक का लगभग 250 किलोमीटर का सफर स्वागत समारोहों और अभिनंदन कार्यक्रमों में तब्दील हो गया। दो जिलों की सीमाओं को पार करते हुए जिस-जिस गांव और कस्बे से डॉ. वानखेड़े का काफिला गुजरा, वहां कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे टेंट लगाकर पुष्पवर्षा और नारों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
हरई में सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’
प्रदेश महामंत्री बनने के बाद डॉ. वानखेड़े ने अपनी दिनचर्या में पार्टी अनुशासन का परिचय भी दिया। छिंदवाड़ा जिले के हरई पहुंचने पर उन्होंने वहां के स्थानीय विधायक, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सार्वजनिक रूप से सुना।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जी के
संदेश को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि “प्रधानमंत्री जी का हर शब्द संगठन और देशहित के लिए मार्गदर्शक होता है।”
बरमान में मां नर्मदा की आरती, फिर स्वागत की झड़ी
छिंदवाड़ा से रवाना होने के बाद डॉ. वानखेड़े का पहला बड़ा पड़ाव बरमान रहा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश के विकास और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उनका काफिला जैसे-जैसे सागर की ओर बढ़ा, स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला और भव्य होती चली गई।बरमान से लेकर देवरी, गौरझामर, सुरखी, टोलनाका चितौरा, बमोरी और सागर विश्वविद्यालय परिसर जिला पंचायत कार्यालय के सामने लाल स्कूल गोपालगंज पर कोटा तीन बत्ती मस्जिद कटरा बाजार भगवानगंज चौराहा शनि देव मंदिर परेड हनुमान मंदिर कैंट राजाखेड़ी तिराहा तथा मकरोनिया चौराहा तक हर जगह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ महिलाएं, युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर नारों के साथ उनका अभिनंदन करते नजर आए।
देवरी से सागर तक ‘स्वागत यात्रा’ बनी उत्सव यात्रा
देवरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के बीच प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि “संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे मैं जनसेवा और कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण के माध्यम से निभाऊंगी।”इसके बाद  गौरझामर पहुंचा, गौरझामर से सुर्खी सुर्खी की पश्चात टोल प्लाजा चितौरा पहुंचा जहां पूर्व विधायक श्री अरुणोदय चौबे एवं नारायण कबीर पंथी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसी तरह सागर विश्वविद्यालय परिसर में  मैं पहुंचकर उन्होंने डॉक्टर सर हरि सिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन ने निगम पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया उसकी पश्चात काफिला विवेकानंद प्रतिमा विश्वविद्यालय रोड पहुंचा जहां डॉक्टर वानखेड़े ने विधायक श्री शैलेंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह ठाकुर सहित अन्य भाजपा जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि “स्वामी विवेकानंद के आदर्श हमारे संगठन की आत्मा है ।
सागर में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
जैसे ही उनका काफिला जिला पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचा, स्वागत का दृश्य देखने लायक था। यहां मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री संत श्रीमती संध्या भार्गव निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार सहित निगम पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आदमी स्वागत किया।
वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से बुंदेलखंड का गौरव बड़ा
कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि वानखेड़े जी को प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री का पद दिए जाने से पूरी बुंदेलखंड का सम्मान बड़ा है और वह पार्टी की भावना और रीति नीति के अनुरूप कार्य करके इस पद की गरिमा और बढ़ाएंगी और पार्टी संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
       विधायक श्री शैलेंद्र ने भी डॉक्टर वानखेड़े को महामंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह बता रहा है कि उनकी इस नियुक्ति से जिला भाजपा में कितना हर्ष व्याप्त है।
      जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह ठाकुर ने भी वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर माननीय मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयप्रकाश जी नड्डा ,मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लता जी शुरू से एक कर्मठ और लग्नशील कार्यकर्ता रही है जिसकी परिणाम स्वरुप उन्होंने पांच से संसद तक का सफर तय किया है।
      इस मौके पर समस्त अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत की प्रति आभार व्यक्त करते हुए वानखेड़े ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य की भारत को समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है उसे लक्ष्य की पूर्ति हेतु वायरस निरंतर कार्य करेंगे और संगठन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो और वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो इसके लिए भी वह लगातार प्रयास करेंगी ।
       भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने भी डॉक्टर वानखेड़े की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनका हर समय सहयोग मिलता रहेगा।
    डॉ. वानखेड़े को यहां से रथनुमा वाहन पर स्वर किया गया साथ में मंत्री श्री गोविंद से राजपूत जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव को खड़ा करके भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लाल स्कूल, गोपालगंज, तीन बत्ती, भगवानगंज, कबूला पाल और राजा खेड़ी तक चली। पूरे मार्ग पर फूलों  रथ पर फूलों की बरसात की गई।
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
यात्रा के दौरान डॉ. वानखेड़े ने दीनदयाल चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा ,तीन बत्ती पर डॉक्टर सर हरि सिंह गौर की प्रतिमा और भगवानगंज तिराहा पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि “महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर ही समाज और राष्ट्र सशक्त हो सकता है।”
         उन्होंने यात्रा के दौरान रास्ते में मिले गुरुद्वारा शनिदेव मंदिर परेड मंदिर और राजाखेड़ी तेरा ही पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और मकरोनिया चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा , और वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया और
संक्षिप्त रूप से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
संगठन के प्रति समर्पण
रजाखेड़ी तिराहा पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर वानखेड़े ने नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहिलाल अहिरवार, भाजपा नेत्री श्रीमती शारदा खटीक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, वह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के हर मोर्चे पर पूरी निष्ठा से काम करूंगी।
यात्रा में यह रहे साथ--इस आभार यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिले के जिला अध्यक्ष ,अमरवाड़ा  विधायक ,देवरी विधायक श्री बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ,सागर नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, आभार यात्रा के प्रभारी श्री हरिराम सिह ठाकुर मैं तीतर पानी के पास टोल नाका से आभार यात्रा की अगवानी की, सह प्रभारी श्री अनिल तिवारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
       आभार यात्रा का कार्यक्रम लगभग निश्चित समय पर पूरा हुआ।

Tags #

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

1475
पेज 1 / 246
विज्ञापन
Advertisement