Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अजाक्स प्रांताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

admin

Sun, Aug 13, 2023

मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के निष्काषित प्रांतीय महासचिव एस.एल.सूर्यवंशी ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को हिन्दी भवन भोपाल में अजाक्स की आमसभा आयोजित करके अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। हालांकि उनकी इस कोशिश ने नई मुश्किल पैदा कर दी है।

सूर्यवंशी को संगठन में गई आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में संघ के प्रांतीय महासचिव पद से बर्खास्त करने वाले संघ के मूल धडे ने उन पर सागर में आयोजित संत रविदास मंदिर का कार्यक्रम को विफल करने के लिए जानबूझकर रविवार को अजाक्स से जुड़े सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों तथा उनके अनुयायियों पर दबाव डालकर कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप लगाया है। संघ के प्रान्ताध्यक्ष मुकेश मौर्य ने इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मुख्य सचिव इकबाल सिंग बैस को एक शिकायती पत्र भी दिया है।

पत्र में अजाक्स के प्रान्ताध्यक्ष ने कहा है कि सागर में बनने वाले संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करने आए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल चाहते थे लेकिन बर्खास्त प्रांतीय महासचिव एस.एल.सूर्यवंशी एवं अपर मुख्य सचिव जे.एन.कंसोटिया ने उन पर दबाव डालकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने देने की जगह अपना वर्चस्व दिखाने के लिए आयोजित अपने कार्यक्रम में भोपाल बुला लिया। श्री मौर्य ने सूर्यवंशी एवं कंसोटिया के इस कृत्य को सरकार को चुनौती देने वाला बताया। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गड़बड़ियों के विभिन्न आरोपों में घिरे सूर्यवंशी को भोपाल से अन्यत्र स्थानांतरित करने को कहा ताकि वे भोपाल मुख्यालय में रहकर अनैतिक कार्यों की पुनरावृत्ति ना कर सकें।

श्री मौर्य ने मोबाइल फोन पर इस शिकायती पत्र की पुष्टि करते हुए सितंबर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में अजाक्स का बड़ा सम्मेलन बुलाने को कहा।

यह भी पढ़ें।

मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर पहली सजा कोर्ट ने दिया २० साल का कारावास जुर्माना भी लगाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन