लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
हिमांशु
भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय आयोजन का शुभारंभ, कथा व्यास हेमंत गिरी गोस्वामी के श्रीमुख से हो रहा भागवत प्रसंगों का वर्णन; आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से की सपरिवार पहुंचने की अपील।
मध्य प्रदेश / कटनी / ढीमरखेड़ा। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी द्वारा परमपिता परमेश्वर एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के साथ पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कथा के चौथे दिन भी श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी जी द्वारा श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से भी धर्मप्रेमी नागरिक पहुंच रहे हैं और श्रद्धा भाव से धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
कथा के दौरान धर्म, भक्ति, सदाचार, संस्कार और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। भजन-कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान की लीलाओं और भागवत प्रसंगों का श्रवण कर भक्ति रस में डूबे नजर आ रहे हैं।
आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का समय निर्धारित किया गया है। आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन