लोकल और राज्य की खबरें पढ़ें
Debanjan Chakraborty ( Bureau Chief Hoogly )
हुगली जिले के ऐतिहासिक शहर चंदननगर में पारंपरिक विसर्जन शोभायात्रा के साथ जगद्धात्री पूजा महोत्सव का समापन हुआ। आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य प्रतिमाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
चंदननगर की जगद्धात्री पूजा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक परंपरा का भी प्रतीक है। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में उत्साह और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
मां जगद्धात्री की विदाई के साथ ही अगले वर्ष फिर से इस भव्य उत्सव के लौटने की उम्मीद में श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन