Thu, 19 Nov 2026 | 05:21:33 PM
Madhya Khabar
Breaking News Exclusive
सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस् सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों को मिली बड़ी सफलता दिल्ली–अम्बिकापुर एक्सप्रेस का सप्ताह में दो दिन संचालन शुरू कटनी। निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों को किया सील, एक पर लगाया जुर्माना पुरैनी में चाकूबाजी की वारदात, युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक पत्रकारों को नोटिस जारी करने का मामला गरमाया, द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग बड़वारा पुलिस ने धारदार बका लहराकर आमजन को भयभीत करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई गोपाष्टमी पर धूमधाम से हुई गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ भंडारा, भक्तों ने की गौ सेवा कॉमनवेल्थ महिला सांसद सम्मेलन में शामिल होने बेंगलुरु पहुंची सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत भाजपा मोदी जी फॉलोअर्स' ने दी पत्रकारों को शुभकामनाएं ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कटनी यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही। भारत नहीं पहुंच पाने के बाद हेलाल लिंक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्
सूचना
मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE मध्य खबर मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता है मध्य खबर मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

Kargil vijay diwas 2021 : पहाड़ की आड़ में छिपे थे पाकिस्तानी घुसपैठिये, ऐसे मिली भारत को जीत

admin

5 years ago 54 views
Kargil vijay diwas 2021 : पहाड़ की आड़ में छिपे थे पाकिस्तानी घुसपैठिये, ऐसे मिली भारत को जीत
Kargil vijay diwas 2021 : पहाड़ की आड़ में छिपे थे पाकिस्तानी घुसपैठिये, ऐसे मिली भारत को जीत

Kargil vijay diwas 2021: कारगिल की जंग और पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत को मिली एक और जीत को 22 साल हो गए हैं। वह मई 1999 में गर्मियों का वक्‍त था, जब भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्‍तानी सैनिकों की घुसपैठ का पता चला था। तब पाकिस्‍तान की सेना की कमान जनरल परवेज मुशर्रफ के हाथों में थी और अब तक यह भी साफ हो चुका है कि कारगिल में घुसपैठ का तानाबाना पाक सेना प्रमुख ने ही बनाया था। लेकिन भारत के वीर सपूतों के हौसले पाकिस्‍तान के नापाक मंसूबों पर भारी पड़े और भारत ने लगभग हारी हुई बाजी जीत ली।

चरवाहे से चला था घुसपैठ का पता

भारतीय सेना को कारगिल में घुसपैठ का पता चरवाहे से लगा था, जो अपने मवेशियों चराने के लिए उधर गया हुआ था।उन्‍होंने इसकी सूचना नीचे आकर भारतीय सैन‍िकों को दी। पाकिस्‍तानी सैनिकों को भी इसकी भनक लग चुकी थी कि चरवाहों ने उन्‍हें देख लिया है, लेकिन वे यह सोचकर निश्चिंत हो गए कि वे सादी वर्दी में हैं और चरवाहों के लिए उन्‍हें पहचान पाना संभव नहीं। हालांकि खतरे को भांपकर एक बार उनके मन में आया कि उन्‍हें बंदी बना लिया जाए, लेकिन बर्फ से ढके पहाड़ में बनाए बंकरों में रशद की कमी एक बड़ी समस्या थी, जिसकी वजह से उन्‍होंने ऐसा नहीं किया।

Advertisement
Advertisement

चरवाहे ने जब नीचे उतरकर भारतीय सेना को ऊपर संदिग्‍ध गतिविधियों के बारे में सूचना दी तो सैनिकों को एक बार के लिए यकीन नहीं हुआ, क्‍योंकि वे पहले वहां का मुआयना कर आ चुके थे, जिसमें उन्‍हें कुछ भी संदिग्‍ध नहीं लगा। उन्‍हें खुफिया सूत्रों से भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली थी। लेकिन चरवाहे की बात को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता था और ऐसे में सैनिकों की एक टीम उसे साथ लेकर पहाड़ में ऊपर उस स्‍थान पर पहुंची, जहां से दूरबीन की मदद से उन संदिग्‍ध लोगों और उनकी गतिविधियों को देखा जा सकता था, जिसके बारे में चरवाहे ने जिक्र किया था।

फुलप्रूफ थी पाकिस्‍तान की तैयारी

सैनिकों ने वहां जो कुछ भी देखा, वह उनका होश उड़ा देने के लिए काफी था। सैकड़ों पाकिस्तानी घुसपैठिए बर्फ से ढकी पहाड़ की आड़ में छिपे थे और उन्‍होंने वहां अपने बंकर तक बना लिए थे। पहाड़ों में ऊंचाई पर उनकी तैनाती भारतीय सेना के लिए सबसे बड़ी मुश्किल थी। पाकिस्‍तानी सैनिकों ने सर्दियों के दिन में खाली पड़े बहुत बड़े इलाके पर कब्‍जा कर लिया था। उनका मकसद सियाचिन ग्लेशियर की लाइफलाइन NH 1 D पर कब्‍जा कर लेना था। वे उन पहाड़ों तक पहुंचना चाहते थे, जहां से लद्दाख की ओर जाने वाली रसद रोक सकें और भारत मजबूर होकर सियाचिन छोड़ दे।

भारतीय सैनिकों को कारगिल में पाकिस्‍तानी घुसपैठियों की बढ़त का एहसास था। यह एक मुश्किल ऑपरेशन था, क्‍योंकि पाकिस्‍तानी सैनिक पहाड़‍ियों में ऊपर थे, जबकि भारतीय जवान नीचे। एक अन्‍य परेशानी ऊपर ऑक्‍सीजन की कमी को लेकर भी थी, लेकिन भारत के शूरवीरों के हौसले बुलंद थे, जिनकी बदौलत वे इस जंग में एक बार फिर पाकिस्‍तान को मात देने में कामयाब रहे। कारगिल की पहाड़‍ियों में यूं तो 3 मई से ही भारतीय और पाकिस्‍तानी सैनिकों के बीच झड़पें शुरू हो गई थीं और तब सेना को भी इसका अंदाजा नहीं था कि पाकिस्‍तान ने कैसी फुलप्रूफ तैयारी कर रखी है।

...और भारत ने पाई एक और फतह

भारतीय सेना की रणनीतियों में बदलाव करीब एक महीने बाद आया, जब आठवीं डिवीजन ने मोर्चा संभाला। कारगिल की लड़ाई में भारत के लिए निर्णायक मोड़ तब आया, जब सैनिकों ने तोलोलिंग पर जीत दर्ज की। इस लड़ाई में आगे चलकर सेना को भारतीय वायु सेना का भी साथ मिला। बोफोर्स तोप ने भी जंग-ए-मैदान का रुख किया, जिसने पूरी बाजी ही पलट दी।

बोफोर्स तोप

भारतीय वायु सेना और बोफोर्स तोपों की मदद से पाकिस्‍तानी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद पाकिस्‍तान का संभल पाना मुश्किल हो गया और अंतत: 26 जुलाई की तारीख भी आई, जब भारत ने एक बार फिर पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत की वही इबारत ल‍िखी, जो इससे पहले 1965 और 1971 के युद्ध में भी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें

Sawan 2021 :आज है सावन का पहला सोमवार , जानें पूजा विधि, व्रत नियम और सावन सोमवार की पूरी लिस्ट

शेयर करें

LIVE TV

LIVE

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

136
पेज 1 / 23
विज्ञापन
Advertisement