Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

कटनी। कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक: सदस्यता अभियान और 19 नवंबर के सम्मेलन की रणनीति पर मंथन कटनी।

सिलौंडी कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने ग्राम नेगई में नुक्कड़ नाटक से जगाई अलख

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारतीय नौसेना दिवस आज, जानें क्या है 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' का इतिहास

admin

Mon, Dec 4, 2023

भारतीय सेना जल, थल और आकाश तीनों मोर्चों पर जांबाजी के साथ तैनात है। वहीं भारतीय सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं की लिस्ट में शामिल है। भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर दुश्मन की सेना को मात दी है।

भारतीय सेना की जांबाजी के किस्से हम लगातार सुनते आते हैं। ऐसे में इन्हीं जांबाज जवानों के लिए आज 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। समुद्र में तैनात भारतीय नौसेना के जवानों के जज्बे को सलाम करने के लिए भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। साल 1971 से भारतीय नौसेना दिवस की शुरूआत हुई थी।

नौसेना दिवस के पीछे की कहानी

वैसे तो भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा की गई थी, लेकिन आजादी के बाद से भारतीय नौसेना ने लगातार नए कीर्तिमान स्थापित किए। भारतीय नौसेना दिवस की शुरुआत के पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध का एक किस्सा जुड़ा है। इस पूरे मिशन को ऑपरेशन ट्राइडेंट नाम दिया गया था। दरअसल, 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति के दौरान भारत दो तरफ से युद्ध झेल रहा था। एक तरफ बांग्लादेश में स्थिति को काबू में करना था तो दूसरी तरफ से पाकिस्तान द्वारा भी हमला कर दिया गया था। साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया।

जवानों ने पाकिस्तान के उड़ाए होश

पाकिस्तान द्वारा आक्रामक हमलों के जवाब में भारतीय नौसेना ने हमले की योजना बनाई। इस दौरान भारतीय नौसेना के जवानों ने समुद्र में आगे बढ़ रहे पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को बमबारी करके तबाह कर दिया था। वहीं भारतीय नौसेना के हमले के दौरान सैकड़ों पाकिस्तानी जवान भी मारे गए। इस दौरान पाकिस्तान की पीएनएस गाजी पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के जवानों ने पानी में डुबा दिया। इसमें आईएनएस विक्रांत की अहम भूमिका रही। कमोडोर कासरगोड पट्टानशेट्टी गोपाल राव ने भारतीय नौसेना के पूरे अभियान का नेतृत्व किया। भारतीय नौसेना के जवानों ने इस युद्ध में जो पराक्रम दिखाया था उसी के बाद 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि को 4 दिसंबर के दिन याद करते हैं।

Read more - POCSO ACT-कानून के अंतर्गत सुविधाएँ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन