Wed 30 Sep 2026

ब्रेकिंग

सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

सागर पुलिस की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई

सेवा संकल्प अभियान बसना में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

अवैध क़ब्ज़ा, मवेशी चराने गई महिला से अभद्रता के बाद थाने में FIR दर्ज, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मीडिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए शुकदेव वैष्णव सम्मानित

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/सरायपाली : सरायपाली मुस्लिम जमात मुतवल्ली चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी की शानदार जीत, 231 मतों से बने नवनिर्वाचित मुतवल्ली

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Wed, Sep 30, 2026

सरायपाली में मुस्लिम जमात सुन्नी मुस्लिम ट्रस्ट के मुतवल्ली पद के लिए हुआ चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गया है। वक्फ बोर्ड के आदेश और मुतवल्ली चुनाव मार्गदर्शिका के तहत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज कुमार खांडे की अध्यक्षता में स्थानीय मस्जिद पार्किंग स्थल पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस महत्वपूर्ण चुनाव में हाजी अब्दुल नईम लखानी ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की है। निर्वाचन के दौरान कुल वैध मतों में से श्री लखानी को सर्वाधिक 231 मत प्राप्त हुए।

मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशियों में शेख नकीब को 123 मत, नूर मोहम्मद को 105 मत, मोहम्मद शाहिद को 87 मत और मोहम्मद जमील (गुड्डा शाह) को 40 मत मिले, जबकि 3 मत निरस्त घोषित किए गए।

इस पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासनिक टीम का अहम योगदान रहा। पीठासीन अधिकारी प्रकाश कुमार ठेठवार, मतदान अधिकारी अरुण कुमार विशाल, किशन कुमार पटेल, दिनेश पटेल, गजेन्द्र नायक के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समाज के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने नवनिर्वाचित मुतवल्ली अब्दुल नईम लखानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन