Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

श्री ब्रजेश मिश्रा किसान मोर्चा सदर केंट मंडल अध्यक्ष नियुक्त

अवैध शराब बंद कराने, सिलौंडी चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन; चक्का जाम - आंदोलन की दी चेतावनी,

आक्रोशित ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग, माहौल बिगड़ने की चेतावनी

विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी 'सपनों के भारत' की मनमोहक झलक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद/सरायपाली : थाना सरायपाली के ग्राम डुडुमचुंवा (नाला के पास) पुलिस की रेड।

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Jul 21, 2026

🟦 *दिनांक 21.07.2026*

⚫ *थाना सरायपाली के ग्राम डुडुमचुंवा (नाला के पास) पुलिस की रेड।*

⚫ *60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 12000 रूपये जप्त।*

⚫ *01 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल।*

⚫ *अभियान दिनांक से वर्तमान तक 28 लाख 58 हजार 509 रुपए कीमत की 10377.565 लीटर शराब जब्त।*

⚫ *अभियान दिनांक से वर्तमान तक 763 प्रकरणों में 861 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।*

जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 20.07.2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एक व्यक्ति ग्राम डुडुमचुंवा (नाला के पास) महुआ शराब बेचने ग्राहकों के इंतजार में खड़ा है। सूचक द्वारा बताये गये रास्ते व स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम दयाराम बरिहा पिता सुंदर उम्र 52 वर्ष साकिन डुडुंगचुंवा थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। उसके कब्जे में रखे सामग्री की तलाशी लेने पर 02 नग नीले रंग 30-30 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ड्रम में अवैध महुआ शराब 60 लीटर (कीमती 12000 रू) को बिक्री करने वास्ते ग्राहकों के इंतजार में रखे हुए मिला, जिसे जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 243 /26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

01- दयाराम बरिहा पिता सुंदर उम्र 52 वर्ष साकिन डुडुंगचुंवा थाना सरायपाली।

*जप्त संपत्ति-*

01- 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 12000 रूपये।

*जुमला जप्त संपत्ति कीमती 12,000 रुपये।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन