Thu 10 Sep 2026

ब्रेकिंग

करीब चार वर्ष पूर्व स्वर्गीय श्रीमती छाया जैन के निधन के बाद उनके परिजनों द्वारा किए गए नेत्रदान ने बरेला में एक ऐसी साम

कटनी /नगर निगम के वार्ड नंबर 41 के लिए पार्षद व ग्राम पंचायत भेड़ा एवं घाना के लिए सरपंच पद के लिए निर्वाचन प्रकिया शुरू

यूजीसी कानून के विरोध और आरक्षण के मूलभूत ढांचे में सुधार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना

कटनी। भारतीय जनता पार्टी कटनी की नई कार्यसमिति घोषित,पदाधिकारी और बड़े नेता शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

सागर पहुंचे डिप्टी सीएम श्री राजेंद्र शुक्ल, बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बड़वारा विधानसभा के उमरियापान में गूंजा भारत माता का जयघोष, सैकड़ों : राष्ट्रभक्तों ने निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश

जिला कटनी

जनपद पंचायत - ढीमरखेड़ा

ढीमरखेड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के सिलौडी, ढीमरखेड़ा एवं उमरियापान मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा थामकर उत्साह और गर्व के साथ भाग लिया तथा भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा महनेर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, पकरिया होते हुए आजाद चौक में यात्रा का समापन हुआ। मार्ग भर लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का संदेश दिया। यात्रा में युवाओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला महामंत्री विजय दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, रिन्कू मिश्रा, प्रमोद आसाटी, अंकित झरिया, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त नागरिकों की सहभागिता रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागिता का संदेश दिया गया।

Mpneswlive

कटनी जिला रिपोर्टर हिमांशु

Tags :

Mpnewslive

PM NARENDRA MODI

Mpnewslive CMmohan yaday

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन