Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौड़ी

शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन, अभ्यास भोई अध्यक्ष एवं कुंजराम यादव उपाध्यक्ष

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर आयोजित

फॉरेस्टर प्लेग्राउंड एवं सिटी चौपाटी, वर्षा ऋतु में दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, जल निकासी बनाए रखने निगम का विशेष अभियान

कंपनियों से 1000 करोड़ हड़पने के षड्यंत्र में मास्टर माइंड गोयनका को नहीं मिली बेल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद - बसना विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बिरसिंगपाली का मामला : रोजगार सहायक पर पीएम आवास की राशि का गबन का आरोप

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Jan 26, 2026

विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरसिंगपाली की रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगा है।

इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना को लिखित आवेदन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।

रोजगार सहायक के खिलाप ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा आवेदन, जांच कर कार्रवाई की मांग की।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत बीरसिंगपाली की रोजगार सहायक मीनाक्षी पटेल द्वारा पिछले लगभग 5 वर्षों से आवास हितग्राहियों की राशि अपने घर के सदस्यों एवं करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर कराई जा रही है। आरोप है कि हितग्राहियों को मिलने वाली आवास की रकम दूसरे व्यक्तियों के खातों में भेजकर गबन किया गया।

आवेदन में जिन लाभार्थियों के नामों का उल्लेख किया गया है उनमें साहनी पिता बोहराम, रामबाई पिता समारू, सावित्री पति जलसिंह, पंडित पिता शंकर एवं कुंवारी बाई पति रामसिंह शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी के नाम पर मिली राशि को रोजगार सहायक द्वारा अपने परिवार एवं परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराया गया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब इस विषय में सवाल किया जाता है तो रोजगार सहायक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और धमकी दी जाती है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि रोजगार सहायक का पति श्यामलाल गौतम पटेल, थाना सरायपाली में 112 वाहन चालक है और प्रभाव का उपयोग कर दबाव बनाया जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई एवं हितग्राहियों को उनकी राशि दिलाने की मांग की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन